
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा राजद के सभी नेता,कार्यकर्ता एकजुट होकर बिहार में बदलाव कर महागठबंधन की तेजस्वी सरकार बनाने का संकल्प ले।
Patna News In Hindi: पटना, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारणी खुला अधिवेशन सह 29 वा स्थापना दिवस बापू सभागार पटना में भव्य उदघाटन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल, अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता मंगली लाल मंडल ने तथा संचालन चिरंजन गगन ने किया।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन घोषित किया गया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने संबोधित करते हुए कहा सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्ष की सरकार बनाने के सांप्रदायिक ताकते को उखाड़ फेंके और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने में जुट जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा राजद के सभी नेता,कार्यकर्ता एकजुट होकर बिहार में बदलाव कर महागठबंधन की तेजस्वी सरकार बनाने का संकल्प ले। पिछड़ों,दलितों, अल्पसंख्यक समाज के हर घरों में पहुंच कर राजद के नीतियों एवं कार्यों पहुंचाए।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि केन्द्र व राज्य के डबल इंजन की सरकार में महंगाई, कार्यालय में भ्रष्टाचार कायम है। दिन में लोगों गोली मारकर हत्या कर दिया जा रहा है लेकिन सरकार, प्रशासन एवं मीडिया कुंभकर्णी नीद में सोया हुआ है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इस लिए राज्य में बदलाव जरूरी हैं इस लिए राज्य में डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकें और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाली महागबंधन की सरकार बनाए।
प्रदेश अध्यक्ष मंगली लाल मंडल ने कहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक विचार है इन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, एवं अल्पसंख्यकों को ऊपर उठाने में कार्य ही नहीं किया गरीबों के फटेहाल जीवन चर्चा को बदल दिया। पूर्व राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने राजनीतिक,सामाजिक, आर्थिक प्रस्ताव पढ़ा। सांसद डॉ मीसा भारती, संजय यादव, मनोज झा, इत्यादि शामिल थे।
(For More News Apart From Lalu Prasad Yadav elected national president in RJD convention News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)