युवाओं के विकास से ही होगा देश का विकास : राजू दानवीर

खबरे |

खबरे |

युवाओं के विकास से ही होगा देश का विकास : राजू दानवीर
Published : Sep 7, 2023, 1:50 pm IST
Updated : Sep 7, 2023, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दानवीर ने कहा कि देश के लिए 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है इसमें युवाओं की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

भागलपुर : जन अधिकार युवा परिषद का राज्यस्तरीय प्रमंडलीय ''जन अधिकार युवा संवाद'' कल (6 सितंबर) भागलपुर प्रमंडल के भागलपुर में तिलकामांझी स्थित वृंदावन हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जिसमें जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को उनके हक और अधिकार से अवगत कराते हुए उनमें जोश भरा और कहा कि युवाओं के विकास के बिना देश या प्रदेश का विकास संभव नहीं है। चिर काल से ही युवा बदलाव के संवाहक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिल्क नगरी भागलपुर के युवाओं में भी असीम क्षमताएं और संभावनाएं हैं लेकिन नेताओं और राजनीतिक दलों ने उनकी ऊर्जा का इस्तेमाल सिर्फ अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए किया है जिससे आज युवाओं को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब भागलपुर के युवाओं को अपने हक और अधिकार के लिए सजग होकर अपने हक और अधिकार के प्रति सजग होना होगा। 

 राजू दानवीर ने युवा संवाद के तहत भागलपुर और बांका  जिले से आए हजारों की संख्या में युवाओं से संवाद के दौरान कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। सिल्क सिटी भागलपुर समेत प्रदेश के युवाओं को भी इस बात को समझना होगा और अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करना होगा। आने वाला वक्त युवाओं के लिए बेहद उपयुक्त है जहां युवा अपनी भागीदारी और हक के लिए मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़े।

दानवीर ने कहा कि देश के लिए 2024 का चुनाव महत्वपूर्ण है इसमें युवाओं की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री युवाओं के सामने गोल मटोल बातें करते हैं।  केंद्र की मोदी सरकार झूठ बोलने में अव्वल है और वह युवाओं को जाति, धर्म और झूठे राष्ट्रवाद के नाम पर गुमराह कर नफरत फैलाने का काम कर रही है। आज युवाओं को देश के नाम पर भी गुमराह कर रहे हैं। यह हम युवाओं को समझना होगा कि भारत का संविधान यानी कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ़ इंडिया में कोई भेदभाव नहीं है फिर भी एक राजनीतिक गठबंधन को नीचा दिखाने के लिए देश के प्रधानमंत्री समेत उनके दल के सभी नेता संविधान में वर्णित इंडिया यानी भारत को दुनिया भर में शर्मसार कर रहे हैं। हम युवाओं को इस चीज को समझना होगा कि किस तरह मौजूदा सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है जो युवाओं को उनके हक और अधिकार के प्रति मजबूती प्रदान करती है।

 

Location: India, Bihar, Bhagalpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM