Land for Job Scam: दिल्ली की अदालत ने लालू यादव, तेजस्वी और अन्य को दी जमानत
Land for Job Scam: दिल्ली की अदालत ने लालू यादव, तेजस्वी और अन्य को दी जमानत
Published : Oct 7, 2024, 11:10 am IST
Updated : Oct 7, 2024, 11:10 am IST
SHARE ARTICLE
Land for Job Scam bail to Lalu Yadav, Tejashwi yadav News In Hindi
Land for Job Scam bail to Lalu Yadav, Tejashwi yadav News In Hindi

जमानत देते हुए अदालत ने सभी आरोपियों को अपने पासपोर्ट जमा कराने को कहा है।

Land for Job Scam bail to Lalu Yadav, Tejashwi yadav News In Hindi: सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव और उनके बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव समेत आठ अन्य आरोपियों को जमानत दे दी। कोर्ट ने सभी नौ आरोपियों को यह कहते हुए जमानत दे दी कि उन्हें गिरफ्तार किए बिना ही चार्जशीट दाखिल कर दी गई। कोर्ट ने प्रत्येक को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। 

मामले की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। जमानत देते हुए अदालत ने सभी आरोपियों को अपने पासपोर्ट जमा कराने को कहा है।

गौरतलब है कि 18 सितंबर को कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए लालू यादव और 9 अन्य लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। हालांकि ईडी ने चार्जशीट में तेज प्रताप यादव को आरोपी नहीं बनाया था, लेकिन कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को समन जारी करते हुए कहा था कि तेज प्रताप यादव भी लालू यादव के परिवार के सदस्य हैं, इसलिए मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह पहली बार है जब तेज प्रताप यादव को जमीन के बदले नौकरी मामले में कोर्ट ने तलब किया है। कोर्ट ने कहा था कि बड़ी मात्रा में जमीन ट्रांसफर की गई और यादव परिवार ने अपने पद का दुरुपयोग किया। कोर्ट ने कहा था कि जमीन यादव परिवार के नाम पर ट्रांसफर की गई।


(For more news apart from Land for Job Scam bail to Lalu Yadav, Tejashwi yadav News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM