ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में बिहार के 19 यात्री लापता : आपदा प्रबंधन विभाग

खबरे |

खबरे |

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में बिहार के 19 यात्री लापता : आपदा प्रबंधन विभाग
Published : Jun 8, 2023, 4:23 pm IST
Updated : Jun 8, 2023, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
19 passengers from Bihar missing in Odisha train accident
19 passengers from Bihar missing in Odisha train accident

इस भीषण रेल दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हुई है।

पटना: ओडिशा के बालासोर जिले में दो जून को हुए ट्रेन हादसे के बाद से कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिहार के कम से कम 19 लोग लापता है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिहार के जो 19 लोग लापता हैं उनमें मधुबनी जिले के चार, दरभंगा के दो, मुजफ्फरपुर के दो, पर्वी चंपारण के दो, समस्तीपुर के दो तथा सीतामढ़ी, पटना, पूर्णिया, गया, शेखपुरा, सीवान और बेगुसराय से एक-एक व्यक्ति शामिल है।

बुधवार रात जारी एक बयान में कहा गया, “ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में बिहार के विभिन्न जिलों के कम से कम 50 लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए।” इस भीषण रेल दुर्घटना में 288 लोगों की मौत हुई है।

बिहार के जिन 50 लोगों की इस दुर्घटना में जान गई है उनमें से नौ मुजफ्फरपुर जिले के, सात भागलपुर जिले के, छह मधुबनी, पांच पूर्वी चंपारण, दो पूर्णिया, तीन पश्चिम चंपारण, दो नवादा, दो दरभंगा, दो जमुई, तीन समस्तीपुर, एक बांका, एक बेगुसराय, एक गया, तीन खगड़िया, एक सहरसा, एक सीतामढ़ी और एक मूंगेर जिले के रहने वाले थे।

डीएमडी अधिकारियों की एक टीम दुर्घटना में मारे गए अज्ञात यात्रियों के शवों की पहचान सुनिश्चित करने में ओडिशा सरकार के संबंधित अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

बयान में कहा गया कि बिहार के कम से कम 12 लोगों के डीएनए नमूने बुधवार को लिए गए थे जिनका मिलान अज्ञात शवों के नमूनों से किया जाएगा। कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार बिहार के कम से कम 19 लोग अब भी लापता हैं।. प्रदेश सरकार ने बिहार के ट्रेन यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए बालासोर में अधिकारियों का एक दल पहले ही भेज दिया है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM