19 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा अटल कला भवन - सम्राट चौधरी
19 करोड़ की लागत से औरंगाबाद में बनेगा अटल कला भवन - सम्राट चौधरी
Published : Sep 8, 2025, 6:57 pm IST
Updated : Sep 8, 2025, 6:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Atal Kala Bhavan will be constructed in Aurangabad at a cost of 19 crores - Samrat Chaudhary news in hindi
Atal Kala Bhavan will be constructed in Aurangabad at a cost of 19 crores - Samrat Chaudhary news in hindi

औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अटल कला भवन निर्माण हेतु 1973.26 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान

Atal Kala Bhavan ,Aurangabad News: पटना/ बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा- औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अटल कला भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन पर 1973.26 लाख यानि उन्नीस करोड़ तिहत्तर लाख छब्बीस हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 

चौधरी ने कहा कि अटल कला भवन का निर्माण होने से औरंगाबाद जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

उपमुख्यमंत्री  चौधरी ने कहा कि औरंगाबाद में उच्चस्तरीय कला भवन की स्थापना से ना केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि बिहार की कला – संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ कला संस्कति को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में औरंगाबाद में अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना ना केवल जिले के स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि जिले को सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशेष पहचान दिलाएगी।

(For more news apart from Atal Kala Bhavan will be constructed in Aurangabad at a cost of 19 crores - Samrat Chaudhary news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM