Bihar Elections 2025: महागठबंधन ने बीडी से जोड़ कर बिहार का अपमान किया, पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे: सम्राट चौधरी
Bihar Elections 2025: महागठबंधन ने बीडी से जोड़ कर बिहार का अपमान किया, पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे: सम्राट चौधरी
Published : Sep 8, 2025, 7:21 pm IST
Updated : Sep 8, 2025, 7:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Mahagathbandhan insulted Bihar by linking it to BD, used abusive language against PM Modi's mother: Samrat Chaudhary news in hindi
Mahagathbandhan insulted Bihar by linking it to BD, used abusive language against PM Modi's mother: Samrat Chaudhary news in hindi

बिहार और भारत अपनी विरासत और स्वाभिमान के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा: सम्राट चौधरी

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कभी केरल से बिहार को बीड़ी से जोड़ कर इस राज्य का अपमान करते हैं तो कभी कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला होता है। ये लोग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का भी सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहते हैं। ये भारत की आत्मा पर वार है। बिहार और भारत अपनी विरासत और स्वाभिमान के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।   

श्री चौधरी ने कहा-कश्मीर में अशोक स्तम्भ पर हमला किया गया। ये प्रतीक मगध के उस महान सम्राट अशोक का है, जिन्होंने भारत को स्वर्णिम काल दिया। ये देश और बिहार की गौरवशाली विरासत के प्रतीक हैं। इन पर हमला  एक सुनियोजित रणनीति के तहत हो रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और राजद चुप क्यों हैं? 

 श्री चौधरी ने कहा कि लालू यादव और महागठबंधन के लोग अशोक स्तम्भ के अपमान को मामूली घटना बता रहे हैं, जबकि  यह गंभीर चिंता का विषय है। जम्मू-कश्मीर के माननीय राज्यपाल से बात करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  

उन्होंने विपक्ष पर  आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे गए, तब भी नेता प्रतिपक्ष और  महागठबंधन ने न इसका विरोध किया, न देश से माफी मांगी।  यह मानसिकता बताती है कि ये लोग बिहारी को मजदूर, गरीब और अछूत समझते हैं।कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की बिहार यात्रा  पर तंज कसते हुए श्री चौधरी ने कहा कि 55 साल का बच्चा बिहार की शानदार सड़कों पर टूर कर लौट गया, लेकिन उसे इस राज्य का तेज ढांचागत विकास नहीं दिखा। 

उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा का तमाशा करने के बाद युवराज राहुल गांधी मलेशिया चले गए हैं जबकि दूसरा युवराज  हमेशा टूर पर ही रहता है।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का श्रेय लूटने की महागठबंधन की कोशिश  पर श्री चौधरी ने कहा कि यह इनकी पुरानी आदत है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजना को ये अपना बता रहे हैं, लेकिन कभी इसका जिक्र तक नहीं किया। कानून और पुलिस इस पर काम करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी की लालू यादव से मुलाकात पर चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं और एक पूर्व जज का उनसे मिलना गंभीर सवाल खड़े करता है।श्री चौधरी ने कहा कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लिए "भारत रत्न" की मांग करना हास्यास्पद और उनकी पार्टी का मानसिक दिवालियापन है। क्या देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उसे मिलना चाहिए,  जो बिहार में  जंगलराज और अपराध का प्रतीक है?    

उन्होंने कहा कि पिछड़ों को आरक्षण देकर ऐतिहासिक काम करने वाले कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के असली मसीहा थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उनको  भारत रत्न से सम्मानित करने का सही निर्णय किया, जबकि कांग्रेस ने कभी कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया।  

राजद के युवराज तेजस्वी यादव के खुद को "असली सीएम"  बताने पर श्री चौधरी ने कहा जिस तरह बच्चा खिलौना पाकर खुश होता है, उसी तरह तेजस्वी यादव खुद को सीएम बताकर खुश हो रहे हैं। उन्हें खुश होने दीजिए। मुख्यमंत्री वही होता है ,जिसे जनता का आशीर्वाद और  122 विधायकों का समर्थन प्राप्त होता है।   

उन्होंने लालू परिवार को अराजकता, लूट, हत्या और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। जगदेव प्रासाद के हत्यारों को सजा दिलाने की बात पर उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने 15 साल तक शासन किया, लेकिन उस दौरान हत्यारों को क्यों नहीं सजा दिलाई? जब सत्ता से बाहर हुए, तब उन्हें जगदेव प्रसाद याद आ रहे हैं।

(For more news apart from Mahagathbandhan insulted Bihar by linking it to BD, used abusive language against PM Modi's mother: Samrat Chaudhary news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM