Bihar News: लालटेन युग के वारिस को नहीं पच रहा है LED युग का विकास : मंत्री नितिन नविन
Bihar News: लालटेन युग के वारिस को नहीं पच रहा है LED युग का विकास : मंत्री नितिन नविन
Published : Sep 8, 2025, 6:24 pm IST
Updated : Sep 8, 2025, 6:24 pm IST
SHARE ARTICLE
The heirs of the lantern era are not able to digest the development of the LED era: Minister Nitin Navin news in hindi
The heirs of the lantern era are not able to digest the development of the LED era: Minister Nitin Navin news in hindi

NDA सरकार ने बिहार को लालटेन युग से बाहर निकालकर LED युग में पहुंचाया है  विकास, रोशनी और विश्वास की नई राह दिखाई है।

Bihar Elections 2025: बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर विधायक श्री नितिन नवीन ने विपक्ष पर हमला करते हुए  कहा कि यह वही लोग हैं जिन्होंने बिहार को बर्बादी, गरीबी और पलायन की आग में झोंका। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास और सुशासन की पटरी पर लाकर खड़ा किया है, तो तेजस्वी यादव को यह प्रगति पच नहीं रही है। आज का बिहार उस अंधेरे दौर से निकल चुका है, जहां लालटेन की रोशनी में बच्चे पढ़ते थे और डर के साए में लोग जीते थे। NDA सरकार ने बिहार को लालटेन युग से बाहर निकालकर LED युग में पहुंचाया है  विकास, रोशनी और विश्वास की नई राह दिखाई है।

मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह याद दिलाना ज़रूरी है कि उनकी सरकार के वक्त बिहार के युवाओं को रोजगार की तलाश में प्रदेश छोड़ना पड़ा। कोई पंजाब गया, कोई गुजरात, क्योंकि यहां नौकरी नहीं थी, सिर्फ भ्रष्टाचार और जंगलराज था। इनके सरकार मे ज़मीन के बदले नौकरी दी जाती थी और आज NDA सरकार में करोड़ों की योजनाएं चल रही हैं, जो ना सिर्फ बिहार में निवेश ला रही हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोज़गार भी दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार को फूड प्रोसेसिंग, आईटी पार्क, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और कृषि आधारित उद्योगों से जोड़ा जा रहा है। मखाना, लीची, मछली और मकई जैसे उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में अपनी पहचान बना रहे हैं। यह बदलाव सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एक समय था जब बिहार की पहचान अपहरण, रंगदारी और पलायन से होती थी। लेकिन आज बिहार बोधगया, पटना साहिब, सीतामढ़ी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के जरिए वैश्विक मानचित्र पर उभर रहा है। माता सीता मंदिर और उससे जुड़ी सड़कों का चौड़ीकरण इसका उदाहरण है, जिससे आस्था के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि NDA सरकार में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। अब युवाओं को नौकरी के लिए न सिफारिश चाहिए, न घूस। केवल योग्यता ही मानदंड है।

अंत में उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब समझ चुकी है कि किसने राज्य को रोशनी की ओर बढ़ाया और किसने अंधकार में रखा। 2025 में जनता जंगलराज के प्रतीकों को फिर से सत्ता से दूर रखेगी और विकास की राह को चुनेगी। 

(For more news apart from The heirs of the lantern era are not able to digest the development of the LED era: Minister Nitin Navin news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM