लूट-खसोट भाजपा की फितरत: अखिलेश प्रसाद सिंह
लूट-खसोट भाजपा की फितरत: अखिलेश प्रसाद सिंह
Published : Sep 9, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Sep 9, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सिंह ने कहा कि जी- 20 के नाम पर जनता के पैसे पर अपना प्रचार कर रही है।

पटना : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लूट-खसोट भाजपा की फितरत है और यही उसका डी.एन.ए. है। यही कारण है कि देश की आज माली हालत इतने खास्ता हाल में है कि आम देशवासी मंहगाई की मार से त्रस्त है। पिछले पन्द्रह सोलह महीने में सब्ज़ियों की बढ़ती क़ीमत के कारण खुदरा मँहगाई दर अपने उच्चतम शिखर पर रहा। पेट्रोल गैस की क़ीमत में जो कमी आई है वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।

देश भाजपा की रिवर्स रोबिनहुड हरकत को अच्छी तरह पहचानती है। क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल.डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए कुल 72,160 करोड़ रुपए कमा चुकी है। पिछले साढ़े 9 साल में मोदी सरकार ने रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ाकर 31.37 करोड़ लोगों को लूटा है। उन्होंने जनता की जेब पर ₹8,33,640.76 करोड़ (आठ लाख तीस हजार करोड से ज़्यादा की लूट की। सिर्फ़ हमारी उज्ज्वला बहनों से ही 2017 से अब तक मोदी जी ने ₹68,702.76 करोड़ (अड़सठ हजार सात सौ करोड़) लूट लिए। एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 200/- की कटौती मतदाताओं को लुभाने और 5 चुनाव में लाभ के लिये किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले सात सालों में आम आदमी की आय केवल 38 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बिपरीत सरकार ने लोगों से आपसे पेट्रोल पर 220% और डीजल पर 600% ज्यादा टैक्स वसूला आपके पैसे से ही सरकार अपना झोली भर रही। रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं और फायदा अंबानी और अडानी को हो रहा है। 

सिंह ने कहा कि जी- 20 के नाम पर जनता के पैसे पर अपना प्रचार कर रही है। मंहगाई से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कभी भारत और इंडिया के नाम पर विवाद खड़ा करती है तो कभी संसद का विशेष सत्र बुलाकर एक देश एक चुनाव का सगूफा छोड़ती है। इतिहास में पहली बार देश के राष्ट्रपति रह चुके व्यक्ति को सरकार के अधीन काम करने पर मजबूर करती है। यह सरकार दृष्टि विहीन सरकार है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन है, क्योंकि उसे मालूम है कि विपक्ष 60 फीशदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। प्रेस वार्ता को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने भी सम्बोधित किया।

अपने सम्बोधन में खान ने कहा कि 2014 से आज तक मोदी सरकार ने वादों की झड़ी लगा दी लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। प्रेस वार्ता में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, राज कुमार राजन , चन्द्र प्रकाश सिंह, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, नवनीत जयपुरयार और ज्ञान रंजन प्रमुख हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM