Patna News: विधानसभा 2025 के चुनाव में Ncp  मजबूती के साथ लड़ेगी
Patna News: विधानसभा 2025 के चुनाव में Ncp  मजबूती के साथ लड़ेगी
Published : Apr 10, 2025, 7:01 pm IST
Updated : Apr 10, 2025, 7:01 pm IST
SHARE ARTICLE
NCP will fight strongly in the 2025 assembly elections Patna News in hindi
NCP will fight strongly in the 2025 assembly elections Patna News in hindi

इन सीटों पर कांग्रेस, राजद और भाजपा सहित दलों के साथ चुनाव लड़कर राकांपा ने ये सीटे जीती थी.

Patna News: पटना: आगामी बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मजबूत और सशक्त भूमिका निभाने की ओर अग्रसर होती दिख रही हैं. राकांपा 2010  के विधानसभा के चुनाव में चार सीटों कदवा, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी में दूसरे पायदान पर रही थी. 2015  के विधानसभा चुनाव में राकांपा प्राणपुर विधानसभा  की सीट महज आठ हज़ार वोटो से हारी थी.

2005  के अक्टूबर के विधानसभा के चुनाव में कदवा सीट जीतने के साथ ही पार्टी पश्चिम  चम्पारण जिले के शिकारपुर, कटिहार जिले के बरारी, ओर पटना जिले के पटना  सेंट्रल  सीट पर दूसरे पायदान पर रही थी. वही 2005  के फरवरी के विधानसभा के चुनाव में राकांपा तीन सीट शिकारपुर, बरारी ओर कदवा सीटों पर चुनाव जीती थी. आश्चर्यजनक  तौर पर राकांपा ने ये सीटें बिना किसी गठबंधन के अपनी टक्कर से जीती थी.

इन सीटों पर कांग्रेस, राजद और भाजपा सहित दलों के साथ चुनाव लड़कर राकांपा ने ये सीटे जीती थी. श्री तारिक़ अनवर राकांपा उम्मीदवार के तौर पर 2014  में कटिहार लोकसभा का चुनाव जीते थे. इन प्रदर्शनों से यह स्पष्ट होता हैं कि राकांपा बिहार में लिए कोई नया दल नहीं हैं. राकांपा बिहार में बहुत से दलों जैसे समाजवादी पार्टी, बसपा सहित अनेक दलों से बहुत आगे हैं क्योंकि जब राकांपा को लोग वोट दे रहे थे उस समय बिहार में इनका कोई वजूद नहीं था ।

2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते हुए राकांपा  ने 59  सीटों पर चुनाव लड़ा और 41  सीटों पर जीत हासिल की जो कुल सीटों का 70  प्रतिशत होता है . पार्टी के महाराष्ट्र चुनाव के बेहतर प्रदर्शन से  बिहार में राकांपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में नया जोश का संचार देखा जा रहा हैं. राकांपा के कार्यकर्ता अब 2005  और 2010  के बिहार  चुनावो को आधार मानकर 2025  के चुनाव में अपनी रणनीति बनाने लगे हैं. उनका यह उत्साह अभी हाल में राष्ट्रीय महासचिव सचिव श्री ब्रजमोहन श्रीवास्तव व प्रदेश प्रभारी  सच्चिदानन्द सिंह के सामने भी आया जब कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ अपने राष्ट्रीय नेताओं का स्वागत करते हुए बिहार में विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को खड़े करने की माँग की।

राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ता  बृजमोहन श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के इस तर्क से सहमत थे कि जब 2015  में राजद ओर जेडीयू के साथ गठबंधन के तहत 41  सीटों पर चुनाव लड़कर कांग्रेस पार्टी 27  सीटे जीत सकती हैं तो उसी को अपना आधार मानकर राकांपा भी बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत सीटों की मांग करनी चाहिए है . कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा की 2015  विधानसभा  चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के महज 4  विधायक थे फिर भी उनको गठबंधन में 41  सीटें दी गई ऐसे में एनडीए में हमें भी मौक़ा मिलना चाहिये। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुँचाने का आश्वासन भी दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव के इस बयान का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमें उन्होंने ने एमएनएस के उन कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने के लिए आश्वस्त किया जो लोग महाराष्ट्र में उतर भारतीयों के साथ बदसलूकी कर रहे है ।

राकांपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजन प्रियदर्शी का मानना हैं की जेडीयू और श्री नितीश कुमार को 2020  का विधानसभा चुनाव नहीं भूलना चाहिए जब उस समय की समग्र लोजपा के नेता चिराग पासवान ने जेडीयू से अलग होकर 135  सीटों पर चुनाव लड़कर नितीश कुमार की पार्टी को 43  सीटों पर समेट दिया था । यह बिहार में जेडीयू के स्थापना के बाद का सबसे ख़राब प्रदर्शन था. वही राकांपा के  प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह का मानना हैं की श्री नीतीश 2020  वाली हठधर्मीता को छोड़कर इस बार एनडीए गठबंधन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अनदेखी नहीं करते हुए उचित सीट देकर समझौते के तहत चुनावी मैदान में जायेंगे जिससे बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बने जो बिहार का विकास करे ।

(For More News Apart From NCP will fight strongly in the 2025 assembly elections Patna News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM