Mlc Elections news: एमएलसी चुनाव के लिए आज आखिरी दिन, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भरा नामांकन

खबरे |

खबरे |

Mlc Elections news: एमएलसी चुनाव के लिए आज आखिरी दिन, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भरा नामांकन
Published : Mar 11, 2024, 12:33 pm IST
Updated : Mar 11, 2024, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar MLC elections, former Chief Minister Rabri Devi filed nomination news in hindi
Bihar MLC elections, former Chief Minister Rabri Devi filed nomination news in hindi

राबड़ी देवी ने MLC चुनावों के लिए नामांकन भरा, जहां उनके साथ  राजद अध्यक्ष लालू यादव भी नजर आए,

Mlc Elections news in hindi : बिहार और यूपी में एमएलसी चुनाव 21 मार्च को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मार्च है। बिहार में बीजेपी ने मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को एमएलसी चुनाव 2024 के लिए मैदान में उतारा है।

बिहार में एमएलसी चुनाव सरकार बदलने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद पहला मतदान होने जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एमएलसी चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी सहित कुछ हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मुख्य विपक्षी दल के अन्य दो उम्मीदवार डॉ. उर्मिला ठाकुर और फैसल अली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में प्रदीप वर्मा के नाम की घोषणा की।

जिसके बाद आज राबड़ी देवी ने MLC चुनावों के लिए नामांकन भरा, जहां उनके साथ  राजद अध्यक्ष लालू यादव भी नजर आए, वहीं मीडिया के सामने उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया। वहीं जदयू से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और खालिद अनवर  ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

गौर हो कि सभी 11 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 11 मार्च को ही संपन्न हो जाएगी। वहीं इस दौरान 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 14 मार्च को प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है।

वहीं कुल 11 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रहे तो सभी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र 14 मार्च को ही जारी कर दिया जाएगा। चुनाव की स्थिति में 21 मार्च को मतदान और उसी दिन वोटों की गिनती कर चुनाव परिणाम जारी करने का शेड्यूल तय है।

(For more news apart from Bihar MLC elections, former Chief Minister Rabri Devi filed nomination  News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM