झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे तेजस्वी यादव: ओम प्रकाश सिंह सेतु
झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे तेजस्वी यादव: ओम प्रकाश सिंह सेतु
Published : Apr 11, 2024, 5:55 pm IST
Updated : Apr 11, 2024, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Tejashwi Yadav is doing politics of spreading lies and confusion: Om Prakash Singh Setu
Tejashwi Yadav is doing politics of spreading lies and confusion: Om Prakash Singh Setu

 सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में न्याय के साथ विकास व कई सामाजिक सुधार के काम किए हैं।

Bihar News: जदयू के मीडिया पैनलिस्ट और प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि अपनी चुनावी सभाओं के माध्यम से तेजस्वी यादव झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने नेता विपक्ष को अपने पिता लालू प्रसाद के पदचिन्हों पर नहीं चलने और झूठ की खेती से बाज आने की नसीहत दी है।

 सेतु ने नसीहत लेते हुए कहा है कि किसी भी राज्य में कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया जाता है। इसके लिए बाकायदा सरकार के नियम और कायदे बने हुए हैं। लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हीं नियमों का पालन करते हुए बिहार के विकास के लिए हर तरह के कार्य किए। इस तरह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का यह कहना कि बिहार में युवाओं को नौकरी उन्होंने दिलाई, सफेद झूठ के अलावा कुछ भी नहीं है। 

प्रदेश जदयू महासचिव सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सरजमीं पर लाई गईं विकास योजनाओं को अपने नाम करके तेजस्वी जी महज झूठा क्रेडिट लूटने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार जी उनको अपने साथ लाए, इसका अहसान मानने की जगह तेजस्वी यादव गलतबयानी कर रहे हैं। 

सेतु ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी है कि वह अपने पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देरी के शासनकाल में बिहार की जो दु:स्थिति थी, उसके बारे में भी बताएं। बताएं कि पूरे देश-दुनिया में बिहार जंगलराज के रूप में क्यों बदनाम था। न सड़क थी और न बिजली, न पानी और न ही विकास का कोई काम। शाम के बाद कोई घर से निकलता नहीं था। वहीं, आज विकासपुरुष नीतीश कुमार के शासनकाल में विपक्षी भी उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं। बिहार में बिजली, सड़क, पानी के साथ ही क्या नहीं है। नीतीश कुमार जी ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। 

 सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में न्याय के साथ विकास व कई सामाजिक सुधार के काम किए हैं। उन्होंने बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्नमूलन, पूर्ण शराबबंदी, महिला सशक्तीकरण, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, जल जीवन हरियाली, सात निश्चय पार्ट -1-2, लोक शिकायत निवारण कानून, पंचायती राज से लेकर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण व चिकित्सा आदि क्षेत्रों में अपने विकासोन्मुख कार्यों के जरिये बिहार को देश में मान सम्मान दिलाया है। 

मीडिया पैनलिस्ट सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इन कार्यों का लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को पूरा लाभ मिलेगा। राज्य की सभी 40 चालीस सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होगी। इस चुनाव में महागठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश और राज्य की जनता विपक्षी इंडी गठबंधन को नकार देगी।  इस लोकसभा चुनाव में उसका सफाया हो जाएगा।

(For more news apart from Tejashwi Yadav is doing politics of spreading lies and confusion: Om Prakash Singh Setu, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM