बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दुसरे दिन भाजपा ने किया जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दुसरे दिन भाजपा ने किया जमकर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित
Published : Jul 11, 2023, 5:13 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 5:13 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुआ  विपक्षी सदस्य भाजपा ने हाथ में तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे

पटना - बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दुसरे दिन विपक्षी सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के इस्तीफा की मांग को लेकर सदन में भारी हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही दो बजे भोजनावकाश तक के लिए स्थगित करना पड़ा . सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुआ  विपक्षी सदस्य भाजपा ने हाथ में तख्तियां लहराते हुए सदन के वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे इसपर प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चार्ज सीटेट उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार के मुखिया नीतीश कुमार बचाने के लिए एक ही गाड़ी में बैठाकर विधानसभा पहुंचे कर बचा रहे हैं .

विपक्ष जमीन के वदले नौकरी देने के मामले में चार्ज सीटेट उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बर्खास्त करे उसके बाद ही सदन की कार्यवाही चलने देंगे इसपर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने वेल में पहुंचे विपक्षी सदस्यों को अपने आसन पर वापस लौटने का आग्रह किया लेकिन उनकी एक भी बात नहीं सुनी विपक्षी सदस्यों ने सदन में पोस्टर लहराते हुए भारी हंगामा करने लगे इससे खफा अवध बिहारी चौधरी ने मार्शल से पोस्टर लेने का आग्रह किया इससे गुस्साए भाजपा सदस्यों ने रिपोर्टर टेबल को पिटने व सदन में कुर्सियां लहराने लगे उसके जवाब में सत्ता पक्ष के भाकपा माले सदस्यों ने अपने आसन पर खडा होकर हंगामा करने लगे जिससे सदन में अजीबो-गजीब स्थिति कायम हो गया . सदन में सत्ता एवं प्रतिपक्षी सदस्यों के अजीबो गजीब रवैये एवं सदन में किसी अनहोनी को देखते हुए  स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM