2 अक्टूबर गांधी जयंती को भीतीहरवा चंपारण से विशाल जनसभा कर न्याय यात्रा निकलेगी पंच सरपंच संघ

खबरे |

खबरे |

2 अक्टूबर गांधी जयंती को भीतीहरवा चंपारण से विशाल जनसभा कर न्याय यात्रा निकलेगी पंच सरपंच संघ
Published : Sep 11, 2023, 11:40 am IST
Updated : Sep 11, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अगले दो चरणों में भी बिहार के बचे हुए बाकी सभी जिलों से यह न्याय यात्रा निकलेगी।

पटना: बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक नेहरू पथ बेली रोड, पटना में प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला की अध्यक्षता एवं प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर तथा उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद के सफल संचालन में संपन्न हुआ। जिसमें सभी 38 जिले के जिलाअध्यक्ष सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी,महासचिव, उपाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार द्वारा लगातार ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मी गणों की उपेक्षा सौतेलेपन व्यवहार के खिलाफ आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती को भीतीहरवा चंपारण से विशाल जनसभा कर न्याय यात्रा निकलेगी। इस न्याय यात्रा का प्रारूप तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में बेतियां , मोतिहारी,शिवहर, सीतामढ़ी,मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण से होते हुए लोकतंत्र की जननी वैशाली में विशाल जनसभा करते हुए प्रथम चरण का समापन होगा।

अगले दो चरणों में भी बिहार के बचे हुए बाकी सभी जिलों से यह न्याय यात्रा निकलेगी। साल के अंत में दिसंबर में पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा करने के बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के समक्ष उपस्थित होकर लगभग सवा लाख की संख्या में पंच सरपंच उपसरपंच सामूहिक इस्तीफा त्यागपत्र समर्पित करेगी,साथ ही राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय से यह आग्रह करेगी कि ग्राम कचहरी नामक संस्था को बंद कर दिया जाए। वहीं  निराला ने कहा कि राज्य की 80% आबादी का प्रतिनिधित्व सूबे के सरपंच, उप सरपंच ,पंच परमेश्वर करते है।इनका अपमान किसी को भी महंगा पड़ेगा। इस अपमान का बदला लोकसभा,विधानसभा चुनाव में लेंगे।

हमारे पंच परमेश्वर, ग्राम कचहरी प्रतिनिधि, कर्मी किसी पार्टी नेता के गुलाम नहीं है, जो पार्टी नेता हमें सहयोग समर्थन करेगा हम लोग भी ईमानदारी पूर्वक उन्हीं का साथ देंगे। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुखिया संघ के द्वारा जो यह कहा जा रहा है कि हम उनका समर्थन कर रहे हैं यह सिर्फ एक अफवाह है। उनके पास खुद का संख्या बल नहीं है और हमारा संगठन एकजूट है तो हम क्यों समर्थन करेंगे।हमारा संघ अन्य किसी संगठन को समर्थन नहीं करता है।आपको पुनः बता दूं कि यह न्याय यात्रा ऐतिहासिक एवं अद्वतीय होगा। आज के महाबैठक में जगन्नाथ प्रसाद यादव,शशि कुमार,अजय कुमार,आर के सेठी,मो० जावेद अशफाक, राघवेन्द्र कुमार सिंह, गीतांजलि कुमारी, रवि शर्मा, मनोज सिंह,राजू कुमार राय,अजइउर रहमान,गौरव कुमार, मनीष रंजन, जीतेन्द्र पांडेय,मंटु सिंह, ग्राम कचहरी प्रहरी संघ के उपाध्यक्ष भागवत राम,अनिल कुमार,त्रिलोकी महतो आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM