Bihar News:‎दरभंगा में एनडीए कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब,बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा- एकजुटता ही ताकत

खबरे |

खबरे |

Bihar News:‎दरभंगा में एनडीए कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब,बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा- एकजुटता ही ताकत
Published : Sep 11, 2025, 7:02 pm IST
Updated : Sep 11, 2025, 7:02 pm IST
SHARE ARTICLE
‎A huge crowd of NDA workers gathered in Darbhanga, Bihar BJP President Dr. Dilip Jaiswal said- unity is strength
‎A huge crowd of NDA workers gathered in Darbhanga, Bihar BJP President Dr. Dilip Jaiswal said- unity is strength

‎कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून एनडीए की शक्ति का आधार: डॉ. दिलीप जायसवाल

Bihar News: ‎पटना,  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधानसभावार संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि एकजुटता ही एनडीए की ताकत है।  

‎‎दरभंगा शहरी विधानसभा के लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह से जीत की गारंटी साफ दिख रही है।  

‎‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और समर्पण ही एनडीए की सबसे बड़ी शक्ति है, जो बिहार को सशक्त और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर कर रहा है। आज कार्यकर्ताओं का जज़्बा और जुनून यह साबित करने के लिए काफी है कि प्रदेश की जनता कभी इस प्रदेश में अब जंगलराज नहीं आने देगी।  ‎

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए तोड़ने नहीं जोड़ने की बात करती है, जबकि हमारे विरोधी क्षेत्र, भाषा के नाम पर तोड़ने की बात कर रहे हैं। ‎

उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसा कोई पंचायत नहीं है जहां आज विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं। बिहार में सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास कर दिखाया है और इस बिहार को विकसित बनाने को लेकर भी हम संकल्पित हैं। ‎

‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के इस जनसैलाब में उमड़ा जोश सातवें आसमान पर है। इस जोश को देखकर विपक्ष को भी आने वाले चुनाव के परिणाम का आभास हो चुका होगा। उन्होंने लोगों से यह जोश विधानसभा चुनाव तक बनाए रखने की अपील की।  

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार के नेतृत्व में विकास, सुशासन और नई संभावनाओं का अध्याय लिखा जाएगा।

(For more news apart from ‎A huge crowd of NDA workers gathered in Darbhanga, Bihar BJP President Dr. Dilip Jaiswal said- unity is strength news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM