Patna News: ग्राम रक्षा दल को मुख्यमंत्री सचिवालय से मिला आश्वासन
Patna News: ग्राम रक्षा दल को मुख्यमंत्री सचिवालय से मिला आश्वासन
Published : Sep 11, 2025, 2:15 pm IST
Updated : Sep 11, 2025, 2:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Gram Raksha Dal got assurance from Chief Minister's Secretariat news in hindi
Gram Raksha Dal got assurance from Chief Minister's Secretariat news in hindi

ग्राम रक्षा दल की माँगों को मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में देने एवं मुख्यमंत्री के द्वारा माँगों पर विचार करने का आश्वासन मिला।

Patna Gram Raksha Dal News In Hindi: अपनी 07 सूत्री माँगों की पूर्ति हेतु प्रस्तावित ग्राम रक्षा दल के सदस्यों का मार्च पटना के गाँधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास के लिए अपने निर्धारित समय एवं रूट से निकाला गया। जिसका नेतृत्व संस्थान के प्रदेश संयोजक श्री मधुकान्त सिंह और प्रदेश अध्यक्ष श्री गौतम सिंह ने किया। पटना जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च को जे. पी. गोलंबर पर रोक दिया गया।

आन्दोलनकारियों की हुजूम द्वारा नारेबाजी की जाने लगी। पटना जिला प्रशासन के दंडाधिकारी श्री एम. एस. खान द्वारा एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सचिवालय वार्त्ता के लिए ले जाया गया। जिसमें मधुकांत सिंह, गौतम सिंह, अभय सिंह कुशवाहा, राजू कुमार एवं अभिषेक कुमार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर सचिव श्री राजेश परिमल जी से वार्त्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदेश संयोजक श्री मधुकांत सिंह ने बताया कि अपर सचिव महोदय ने सातों माँगों की एक -एक बिंदु पर वार्त्ता किये। उन्होंने मुख्यमंत्री नाम का ज्ञापन लिया।

ग्राम रक्षा दल की माँगों को मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में देने एवं मुख्यमंत्री जी के द्वारा माँगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। इसके बाद आन्दोलन को तत्काल स्थगित कर दिया गया। सिंह ने कहा कि कुछ दिन सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा की जायेगी। यदि ग्राम रक्षा दल की माँगों को स्वीकार नहीं की जायेगी तो आन्दोलन के अगले कदम की घोषणा की जायेगी।

(For more news apart from Gram Raksha Dal got assurance from Chief Minister's Secretariat news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM