स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी कारा परिसर और उसके आस -पास किया जाएगा वृक्षारोपण

खबरे |

खबरे |

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी कारा परिसर और उसके आस -पास किया जाएगा वृक्षारोपण
Published : Aug 12, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Aug 12, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

राज्य की काराओं के परिसर एवं उसके आस-पास 15 अगस्त, 2023 को वृक्षारोपण कराने का निर्णय लिया गया है।

पटना : राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग, बिहार द्वारा जल - जीवन - हरियाली अभियान के तहत निरंतर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बिहार के सभी केन्द्रीय कारा, मंडल कारा, उपकारा और मुक्त कारा के परिसर एवं आस पास के जगहों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

वृक्षारोपण , कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) के साथ मिलकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग, बिहार द्वारा किया जाएगा। उक्त के आलोक में कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक शीर्षत कपिल अशोक द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास)  सी.पी.खंडूजा के पत्राचार के बाद राज्य के सभी केन्द्रीय कारा, मंडल कारा, उपकारा और मुक्त कारा को पत्र लिखकर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) के पत्रांक का जिक्र करते हुए पत्र में लिखा है कि राज्य की काराओं के परिसर एवं उसके आस-पास 15 अगस्त, 2023 को वृक्षारोपण कराने का निर्णय लिया गया है। वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेवारी स्थानीय कारा प्रशासन की होगी।

उक्त के आलोक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार, पटना के पत्रांक में वर्णित समय-सारणी के अनुसार वन प्रमंडल पदाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित किया जाए।

इससे पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार, पटना ने श्रीमती बंदना प्रेयषी, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार और कारा एवं सुधार सेवा के महानिरीक्षक शीर्षत कपिल अशोक के साथ किये गये विमर्श के क्रम में दिनांक 15 अगस्त, 2023 को सभी जिलों में अवस्थित कारागृह परिसरों में वृक्षारोपण का निर्णय के हवाले से अनुमति मांगी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वृक्षारोपण कार्य के सम्बन्ध में सभी वन प्रमण्डल पदाधिकारी को आवश्यक निदेश निर्गत कर दिए गए हैं। वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेवारी स्थानीय कारा प्रशासन की होगी।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार, पटना द्वारा क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पटना के साथ निदेशक, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, सभी संबंधित वन संरक्षक और सभी संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी को प्रदेश के सभी जिलों में अवस्थित कारागृह परिसरों एवं उनके आसपास वृक्षारोपण कार्य हेतु आवश्यक राशि का वहन गैर योजना मद से करने का निर्देशक दिया गया है।

 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM