Bihar News: आधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए 25.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति - सम्राट चौधरी
Bihar News: आधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए 25.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति - सम्राट चौधरी
Published : Sep 12, 2025, 6:11 pm IST
Updated : Sep 12, 2025, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Approval of Rs 25.55 crore for construction of modern sports infrastructure Samrat Choudhary news In hindi
Approval of Rs 25.55 crore for construction of modern sports infrastructure Samrat Choudhary news In hindi

बेहतर खेल सुविधाओं से स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ - सम्राट चौधरी

Bihar News In Hindi: पटना/ बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिला स्थित  मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी में आधुनिक खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण कार्य के लिए 2555.29 लाख यानी पच्चीस करोड़ पचपन लाख उनतीस हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

 चौधरी ने कहा कि इस योजना के लागू होने से जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बिहार में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। 2005 की तुलना में बिहार में शानदार खेल सुविधाओं का विकास हुआ है। एक तरफ जहां बिहार के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं शानदार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के बाद बिहार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का भी भरोसेमंद ठिकाना बना है। हाल में ही यहां महिला एशिया हॉकी चैंपियनशिप 2024, महिला कबड्डी विश्वकप, पुरुष हॉकी एशिया कप 2025, सेपक टकरा वर्ल्डकप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप जैसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सफल आयोजन हुए हैं।

बिहार सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी संवेदनशील है। उत्कृष्ट खिलाड़ी – मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत उन्हें सरकारी नौकरी दी जा रही है। बिहार का ध्येय है-खेलेगा बिहार, तभी तो आगे बढ़ेगा बिहार। खेलेगा बिहार, तो खिलेगा बिहार। इसी ध्येय के साथ मोतिहारी में खेल की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए पच्चीस करोड़ पचपन लाख उनतीस हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

(For more news apart from Approval of Rs 25.55 crore for construction of modern sports infrastructure Samrat Choudhary news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM