लाठी के दम पर नहीं चलेगा बिहार : अश्विनी चौबे

खबरे |

खबरे |

लाठी के दम पर नहीं चलेगा बिहार : अश्विनी चौबे
Published : Jul 13, 2023, 4:41 pm IST
Updated : Jul 13, 2023, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शांतिपूर्ण मार्च पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आपातकाल की याद दिला दी। - मंत्री अश्विनी चौबे

Patna: बिहार लाठी के दम पर नहीं चलेगा। चच्चा-भतीजा की लठमार जोड़ी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शांतिपूर्ण मार्च पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आपातकाल की याद दिला दी। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार बीजेपी द्वारा विधानसभा मार्च पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में कही। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि चच्चा-भतीजा की जोड़ी ये जान ले, बिहार संपूर्ण क्रांति की भूमि रही है, अंहकारी और दम्भी सरकार को नहीं चलने दिया था। इस महागठबंधन सरकार को भी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। महागठबंधन सरकार ने पूर्वनियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस और लाठी के द्वारा मार्च में आई जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू किया। एक शांतिपूर्ण मार्च पर इस प्रकार लाठी बरसाना सरेआम गुंडागर्दी है और नीतीश कुमार और तेजस्वी लालू यादव के इस गुंडाराज को आज बिहार की जनता भुगत रही है और जब इसके विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो, जयप्रकाश नारायण से लोकतंत्र की सीख लेने वाले नीतीश कुमार उसी लोकतंत्र के विरुद्ध काम कर रहे हैं।

कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त की

केंद्रीय मंत्री चौबे ने जहानाबाद से विधानसभा मार्च में आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विजय सिंह की पुलिसिया कार्रवाई में मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की पुलिस ने हमारे कार्यकर्ता जहानाबाद के विजय सिंह की राजनीतिक हत्या की है। हम विजय की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने देंगे। तानशाह कान खोल के सुन लो तुम्हारे कुशासन और तानाशाही के खिलाफ बिहार की जनता और हमारा एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत  एंबुलेंस का इंतजाम नहीं किया गया था। जिस वजह से घायलों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हुई है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM