Patna News: स्वस्थ्य रहने में संगीत की बड़ी भूमिका - डॉ. दिवाकर तेजस्वी

खबरे |

खबरे |

Patna News: स्वस्थ्य रहने में संगीत की बड़ी भूमिका - डॉ. दिवाकर तेजस्वी
Published : Sep 13, 2025, 6:30 pm IST
Updated : Sep 13, 2025, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Music plays a big role in staying healthy Dr. Diwakar Tejaswi news in hindi
Music plays a big role in staying healthy Dr. Diwakar Tejaswi news in hindi

जीवन में गाना, बजाना, नृत्य, बागवानी, पेंटिंग, पढ़ना, लिखना, कुकिंग जैसे शौक शरीर और मन दोनों को ताजगी देते हैं।

Patna News In Hindi: पटना, श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र में रेणुका आर्ट्स द्वारा आयोजित संगीतमय कार्यक्रम  सफर में पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एपरोच फॉर लिविंग (पहल) के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ0 दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए अपने शौक ज़िंदा रखें।

जीवन में गाना, बजाना, नृत्य, बागवानी, पेंटिंग, पढ़ना, लिखना, कुकिंग जैसे शौक शरीर और मन दोनों को ताजगी देते हैं। इनसे न केवल तनाव कम होता है बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

डॉ. तेजस्वी ने साक्ष्य-आधारित अध्ययनों का उल्लेख करते हुए बताया कि संगीत सुनने और गुनगुनाने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट नियंत्रित रहते हैं। अध्ययनों से सिद्ध हुआ है कि संगीत मस्तिष्क में डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन बढ़ाता है।

जिससे अवसाद और चिंता कम होती है, गाना-बजाना या नृत्य जैसे शौक स्मृति, एकाग्रता और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि  खुलकर हँसें और जीवन का आनंद लें। यही लम्बे और स्वस्थ जीवन का सबसे सरल रहस्य है।

(For more news apart from Music plays a big role in staying healthy Dr. Diwakar Tejaswi news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM