Bihar News: जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
Bihar News: जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी कांग्रेस में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
Published : May 15, 2024, 6:32 pm IST
Updated : May 15, 2024, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Former JDU MLA Poonam Devi joins Congress news in hindi
Former JDU MLA Poonam Devi joins Congress news in hindi

उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी।

Bihar News In Hindi:पटना: जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के तत्पश्चात संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दीघा से विधायक रही पूनम देवी के कांग्रेस पार्टी में ऐन चुनाव से पहले शामिल होना इंडिया गठबंधन के ताकत में इजाफा करेगा। उन्होंने कहा कि चार चरण के चुनाव बीत चुके हैं और अब अंतिम तीन चरण में भी एनडीए के घटक दलों और भाजपा की स्थिति नाजुक ही रहेगी।

उन्होंने पूनम देवी को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि इनके कांग्रेस में शामिल होने से पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों ही लोकसभा सीटों पर पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव में बढ़िया लाभ मिलेगा।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि देश में वर्तमान सरकार के द्वारा फैलाएं जा रहे अराजक माहौल से अजीज आकर वें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए आज वें शामिल हुई। उन्होंने बिहार में एनडीए को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक पूनम देवी के अपने सैकडों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई जिनमें प्रमुख रूप से मीनू सिंह, अजय कुमार, पवन कुमार सिंह, चंदन कुमार, अनिल कुमार सिंह, नीलू कुमारी आदि रहें।

मिलन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, डॉ. अम्बुज किशोर झा, डॉ. संजय यादव,सुमन कुमार मल्लिक, मुहम्मद अर्फराज़ साहिल, शिवपूजन सिंह उपस्थित थे।

(For more news apart from Former JDU MLA Poonam Devi joins Congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Tags: bihar

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM