CM Nitish Kumar News: सीएम नीतीश ने कुवैत अग्निकांड में राज्य के दो लोगों की मौत पर जताया दुख

खबरे |

खबरे |

CM Nitish Kumar News: सीएम नीतीश ने कुवैत अग्निकांड में राज्य के दो लोगों की मौत पर जताया दुख
Published : Jun 15, 2024, 9:28 am IST
Updated : Jun 15, 2024, 9:28 am IST
SHARE ARTICLE
CM Nitish  Kumar  expressed grief over the death of two people from the state in Kuwait fire News in Hindi
CM Nitish Kumar expressed grief over the death of two people from the state in Kuwait fire News in Hindi

कुवैत के मंगाफ में 12 जून को एक इमारत में आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हो गई थी.

CM Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नीतीश ने कहा, ‘‘कुवैत में एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने की घटना में बिहार के दो लोगों की मृत्यु दुःखद है। नयी दिल्ली में बिहार के स्थानीय आयुक्त को कुवैत दूतावास से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। दोनों मृतकों के निकटतम आश्रितों को दो-दो लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने को कहा गया है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है।’’

मृतक शिव शंकर सिंह और अनिल गिरी गोपालगंज जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। सिंह 10 महीने से कुवैत में थे जबकि गिरी आठ साल से वहां रह रहे थे।

गौर हो कि कुवैत के मंगाफ में 12 जून को एक इमारत में आग लगने से 45 भारतीयों की मौत हो गई थी. 45 भारतीयों में से सबसे ज्यादा 23 मृतक केरल से हैं. इसके बाद 7 मृतक तमिलनाडु से, 3 आंध्र प्रदेश से, 3 उत्तर प्रदेश से, 1-1 बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से हैं। यह खुलासा नहीं हुआ है कि एक भारतीय मृतक किस राज्य का है. कल  मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट भारत पहुंच था.

हादसा कुवैत समय के मुताबिक बुधवार सुबह 4.30 बजे हुआ. कुवैती फायर फोर्स के मुताबिक, आग इलेक्ट्रिकल सर्किट की वजह से लगी थी। उस वक्त सभी मजदूर सो रहे थे. आग लगने से कई लोग घबरा गए और इमारत की खिड़कियों से कूद गए. कई लोग इमारत के अंदर फंस गए और धुएं में दम घुटने से उनकी मौत हो गई. 

(For more news apart from CM Nitish expressed grief over the death of two people from the state in Kuwait fire News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM