Patna News: बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है: तेजस्वी प्रसाद यादव

खबरे |

खबरे |

Patna News: बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है: तेजस्वी प्रसाद यादव
Published : Jun 15, 2025, 7:02 pm IST
Updated : Jun 15, 2025, 7:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Crime and corruption are at their peak in Bihar said Tejashwi Prasad Yadav news in hindi
Crime and corruption are at their peak in Bihar said Tejashwi Prasad Yadav news in hindi

मुख्यमंत्री जी के नाक के नीचे क्या हो रहा है उन्हे पता ही नहीं चलता है- तेजस्वी प्रसाद यादव

Patna News In Hindi: पटना, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने आवास 1 पोलो रोड में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां कि बिहार में मुख्यमंत्री जी अचेता अवस्था में है। और बिहार में क्रिमनल डिजॉडर हो चुका है। बिहार मे भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

मुख्यमंत्री जी के नाक के नीचे क्या हो रहा है उन्हे पता ही नहीं चलता है। सरकार अपनी जवाबदेही समझ नहीं रहीं है। जिनका वोट लेती है उनकी बातें नहीं सुनी जा रही है। बिहार में दलित अतिपिछड़ा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के अधिकारों पर हमला हो रहा है। टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर अधिकारी सरकार चला रहे है। डी.के. बॉस को मनमाफीक चढ़ावा चढ़ाने वाले को ही मलाई दार जगह पर स्थापित किया जा रहा है। टॉसफर-पोस्टींग का खेल चल रहा है और कैसे ट्रांसफर-पोस्टींग होता है यह स्पष्ट रूप से बातें सामने आ गई है।

तेजस्वी जी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों की कोई इज्जत नहीं है। जबकी मुख्यसचिव कई बार पत्र लिखे है लेकिन ना तो उस पत्र पर सुनवाई होती है और ना ही कारवाई। मुख्यमंत्री जी आपके जो पदाधिकारी पर ई.डी. और सी.बी.आई की जाँच चल रही है। वो मामले अब सुश्त क्यों पड़ गई है। इस सरकार में कोई अपने बेटे को, कोई अपनी पत्नी को बोर्ड निगम का सदस्य बना रहें है। ऐसा लगता है कि भुँजा पार्टी के रिश्तेदार और डी. के. बाॅस के परिवार लाभ वाले पद पर स्थापित हो रहे है। बिहार के तीन बड़े नेताओं के जमाई को आयोग का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया।

तेजस्वी जी ने कहा कि इस तरह से जो आयोग मे लोग बनाये जा रहे है तो सरकार को चाहिए की जल्द से जल्द समर्पित जमाई आयोग का भी गठन कर दें जिससे की छुटे हुए जमाई को भी सत्त्ता पक्ष वाले लाभ के पद पर शामिल कर लें। इन्होने ने कहा कि डी0के0 बॉस की पत्नी को महिला आयोंग का सदस्य बनाया गया। लेेकिन चालाकी से पति की जगह पिता का नाम लिखा गया। जिससे की लोगो को पता न चल सकें। इन्होने ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट मे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की दो पुत्री को ऐडवोकेट ऑफ रिकॉर्ड के पद से केन्द्र सरकार ने नवाजा। जबकि सुप्रीम कोर्ट नेे गंभीर सवाल जो बिहार से संबंधित है या आरक्षण की व्यवस्था जैसे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में जो रिकॉर्ड होगे इन्ही के माध्यम से सुनवाई के लिए जायेंगे। बिहार का अधिकार छिने तो छिने लेकिन अपना बच्चा लाभान्वीत जरूर हो। यह है डबल इंजन सरकार की नीति।

इन्होने आगे सवाल करते हुए सरकार से पुछा है कि कितने अधिकारीयों की पत्नी को सरकारी नौकरी लगी है। सरकारी व्यवसथा पर कितने अधिकारीयों ने अपने बच्चे को विदेश भेजा है और कितने अधिकारीयों के बच्चों ने कंन्सलटेंसी फॉर्म बनाकर सेवा दे रहें है। कितने अधिकारी ने जमीन और विदेश में निवेश किये है इसे सरकार बतायें। चला-चली की बेला है मुख्यमंत्री अकेला है। भुँजा पार्टी और भ्रष्ट अधिकारी लुटने चले है। 20 साल बर्बाद कर दिया लेकिन सरकार के अधिकारी अब मुख्यमंत्री के प्रति भी वफादार नहीं है। लोकतंत्र के नाम पर कोई संस्था नहीं बची है। जिसे लुटा नहीं जा रहा हो।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल, राज्यसभा सासंद  संजय यादव, विधान पार्षद कारी मो सोहैब, विधायक रामवृक्ष सदा, प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।

 (For more news apart from Crime and corruption are at their peak in Bihar said Tejashwi Prasad Yadav News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM