बिहार: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक

खबरे |

खबरे |

बिहार: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक
Published : Aug 15, 2023, 1:59 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 1:59 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

जिला प्रशासन ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।

पटना: स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला प्रकाश में आया है।  पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश के संबोधन के दौरान पोस्टर लिए एक व्यक्ति ने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत उस पर काबू पाया और वे उसे कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गए।

जिला प्रशासन ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस व्यक्ति की पहचान नीतीश कुमार (26) के रूप में की गई है।.

प्रारंभिक जांच से पता चला कि उसके पिता बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के कर्मी थे और कुछ साल पहले कथित तौर पर ड्यूटी पर उनकी मौत हो गई थी। व्यक्ति का दावा है कि वह अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का पात्र है और इसी वजह से मुख्यमंत्री से मिलना चाहता है। सिंह ने कहा, ''हमने जांच के आदेश दे दिए हैं और मामले की जांच जारी है।''

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM