पटना में दो गुटों के बीच झड़प: तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

खबरे |

खबरे |

पटना में दो गुटों के बीच झड़प: तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
Published : Sep 15, 2023, 4:08 pm IST
Updated : Sep 15, 2023, 4:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

एक व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज पटना के एक अस्पताल में हो रहा है।’’

पटना: बिहार में पटना जिले के फतुहा इलाके में दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सुरगा गांव में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘विवाद मामूली सी बात पर शुरू हुआ लेकिन बाद में हिंसक हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज पटना के एक अस्पताल में हो रहा है।’’

उन्होंने सार्वजनिक रूप से मृतकों की पहचान करने से इनकार करते हुए कहा कि शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। मिश्रा ने कहा कि मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आशंका है कि झड़प का कारण निजी विवाद हो सकता है। जांच जारी है।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM