'CM के लड़के होकर भी दसवीं पास नहीं तेजस्वी यादव, अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं': प्रशांत किशोर

खबरे |

खबरे |

'CM के लड़के होकर भी दसवीं पास नहीं तेजस्वी यादव, अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं': प्रशांत किशोर
Published : Jun 16, 2023, 5:40 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी।

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का आने वाले चुनाव में हश्र बहुत खराब होने वाला है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ऐसा कौन सा काम किया है कि इनका भविष्य अच्छा होना चाहिए। तेजस्वी यादव जैसे लोगों की क्या पहचान है? लोगों ने इतना बड़ा बना रखा है। तेजस्वी यादव अगर लालू यादव के लड़के न होते तो, जो उनकी विद्वत्ता है और जीवन में अभी तक पराक्रम है खिलाड़ी के तौर पर, विद्यार्थी के तौर पर, नेता के तौर पर, उसे क्या कोई न्यूज चैनल वाले अपने यहां नौकरी देंगे? 9वीं फेल आदमी को कौन नौकरी देगा कोई बता दे मुझे। मौजूदा हालात में बिहार की राजनीति में देखें तो धर्म और जाति में बांटकर आज बिहार के लोगों ने उन्हें उपमुख्यमंत्री बना रखा है। आज यही समाज की गलती है और समाज के दुर्दशा खराब है। 

तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से कहा था कि पहली ही कैबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी। अब कैबिनेट हो नहीं रही है या कलम की स्याही सूख गई है? अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा? इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM