Bihar News: गया टाउन में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण देशभक्ति का अद्वितीय संगम

खबरे |

खबरे |

Bihar News: गया टाउन में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण देशभक्ति का अद्वितीय संगम
Published : Aug 16, 2025, 5:55 pm IST
Updated : Aug 16, 2025, 5:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Historical Tiranga Yatra and flag hoisting in Gaya town news in hindi
Historical Tiranga Yatra and flag hoisting in Gaya town news in hindi

कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण का सम्मान प्रमुख समाजसेवी श्री शिव कैलाश डालमिया जी द्वारा किया गया।

Gaya Jee: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गया टाउन में आयोजित 500 मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। प्रमुख समाजसेवी श्री शिव कैलाश डालमिया के नेतृत्व में और कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस यात्रा में शहर के हज़ारों नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण का सम्मान प्रमुख समाजसेवी श्री शिव कैलाश डालमिया जी द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

यात्रा का शुभारंभ रेड क्रॉस के सामने, राधे-राधे भवन से हुआ, जो गांधी मैदान, काशीनाथ, पीरमंसूर, जीबी रोड, टेकारी रोड होते हुए डालमिया बाज़ार धामिटोला पहुंची।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुणाल अग्रवाल ने कहा—
“आज की यह तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गया की जनता की एकजुटता और देशप्रेम का प्रमाण है। हम सभी का कर्तव्य है कि तिरंगे की शान और देश की एकता को हर कीमत पर बनाए रखें।”

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और अमर शहीदों को नमन किया गया।

(For more news apart from Historical Tiranga Yatra and flag hoisting in Gaya town news in hindi , stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM