गुजरात का अनुकरण करे बिहार सरकार: भीम सिंह

खबरे |

खबरे |

गुजरात का अनुकरण करे बिहार सरकार: भीम सिंह
Published : Sep 16, 2023, 6:51 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
 Bhim Singh (file photo)
Bhim Singh (file photo)

विदित हो कि गुजरात विधानसभा द्वारा कल ही कोटा बढ़ाने से सम्बंधित विधेयक पारित किया गया है।

पटना: बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष -सह- प्रदेश पदाधिकारी प्रभारी तथा पूर्व मंत्री भीम सिंह ने स्थानीय निकायों में पिछड़ी जातियों के लिए 27 % आरक्षण प्रावधान किए जाने के लिए गुजरात सरकार की सराहना और धन्यवाद किया है। उन्होंने बिहार सरकार से माँग की है कि बिहार में भी अत्यंत पिछ्ड़ी जातियों का कोटा अब बढाया जाना चाहिए। विदित हो कि गुजरात विधानसभा द्वारा कल ही कोटा बढ़ाने से सम्बंधित विधेयक पारित किया गया है।
 

सिंह ने कहा कि बिहार में अभी अनुसूचित जातियों के लिए 16%, अनुसूचित जनजातियों के लिए 1% और  अत्यंत पिछ्ड़ी जातियों के लिए 20% यानी कुल 37% आरक्षण लागू है जो 50% की अधिकतम सीमा से 13% कम है।अतः इस अधिशेष 13 % को SC/ST/EBC के बीच क्रमशः 2%, 1% और 10% बाँट दिया जाना चाहिए। महिलाओं के लिए 50% आरक्षण यथावत बना रहेगा।

भीम सिंह ने कहा कि नीतीश-तेजस्वी-राहुल को जातिगत गणना का ढोल पीटने की बजाय समाजिक न्याय के लिए ठोस योजना और कार्यक्रम लेकर सामने आना चाहिए जैसा कि भाजपा ने  विश्वकर्मा सम्मान योजना आदि योजनाएं लागू कर रही है। गुजरात ने भी राह दिखा दिया है। गुजरात का अनुसरण करते हुए अब बिहार सरकार को भी SC के लिए 18%, ST के लिए 2% और EBC के लिए 30% का आरक्षण प्रावधान करना चाहिए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM