Bihar News: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगेगी एनडीए सरकार की हैट्रिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Bihar News: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगेगी एनडीए सरकार की हैट्रिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Published : Oct 16, 2025, 7:09 pm IST
Updated : Oct 16, 2025, 7:09 pm IST
SHARE ARTICLE
NDA government will score a hat-trick in Bihar under the leadership of Nitish Kumar: Dr. Yadav news in hindi
NDA government will score a hat-trick in Bihar under the leadership of Nitish Kumar: Dr. Yadav news in hindi

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित

Bihar News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं विक्रमादित्य की नगरी से आता हूं और विक्रम विधानसभा में आने का अलग ही आनंद है। विक्रम नाम से ही सुशासन, दान वीरता का भाव प्रकट होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार मध्यप्रदेश में विकास के अनेक कार्य कर रही है। बिहार में नीतीश कुमार जी एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री है। उन्होंने सुशासन के सिद्धांतों से बिहार को विकास की नई गति प्रदान की है। बिहार प्रत्येक काल में अच्छा ही करता है। अवंतिका उज्जैनी और पाटिलपुत्र का 2 हजार साल पुराना रिश्ता है। जब सम्राट अशोक को गद्दी संभालने का अवसर मिला तो वे उज्जैन में थे और वहीं से बिहार लौटे थे।

बिहार महात्मा गौतम बुद्ध की धरती है। इस चुनाव में हमारे प्रत्याशी सिद्धार्थ ने निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है। बिहार की जनता ने कभी जंगलराज भी झेला है। कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों में लाइसेंस, कोटा और परमिट राज चलता था। कांग्रेस के राज में देश की हालत दयनीय हो गई थी। कांग्रेस ने युवाओं की योग्यता का गला घोटा और बिहार को बर्बाद किया और बाद में लालटेन पकड़ा दिया।

 देश में सबसे अधिक आईएएस बिहार से निकलते हैं।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतंत्र की रक्षा की। हमारी पार्टी और एनडीए में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, क्योंकि यहां लोकतंत्र है। नीतीश जी का भी इतिहास यही है। आज लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है। दूसरी ओर, लाल किताब वाले को बुद्धि का अजीरण हो गया। भाषा और भाव कैसा हो, पता ही नहीं। सुप्रीम कोर्ट में बार-बार माफी मांगते हैं, लेकिन सुधरने को तैयार ही नहीं हैं। कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। 

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के आर्थिक तंत्र में बदलाव आया है। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। कांग्रेसी तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रामजी के लिए फैसला दे दिया है, अब बारी मथुरा की है। जमना किनारे भी कन्हैया मुस्कुराएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष   में जनसभा को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव में युवा नेता सिद्धार्थ सौरभ को विजयी बनाने आह्वान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुम्हरार सीट पर भी प्रचार किया।

(For More news apart from NDA government will score a hat-trick in Bihar under the leadership of Nitish Kumar: Dr. Yadav news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM