Patna News:10 वर्षों में नए भारत का हुआ उदय, जनता कह रही 'फिर एक बार मोदी सरकार’- सम्राट चौधरी
Patna News:10 वर्षों में नए भारत का हुआ उदय, जनता कह रही 'फिर एक बार मोदी सरकार’- सम्राट चौधरी
Published : May 17, 2024, 12:59 pm IST
Updated : May 17, 2024, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Samrat Chaudhary said,people wants Modi government again
Samrat Chaudhary said,people wants Modi government again

हाजीपुर की जनता तुष्टिकरण, आरक्षण का एक वर्ग में बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करेगी-  सम्राट चौधरी

Patna News:पटना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वीरवार को चुनावी प्रचार के क्रम में हाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्पष्ट कहा कि हाजीपुर की जनता तुष्टिकरण, आरक्षण का एक वर्ग में बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट करेगी और एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार श्री चिराग पासवान जी को एकतरफा विजयी बनाएगी।

उन्होंने हाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह-सम्मान इस बात की गवाही दे रहा है कि एनडीए यहां रिकॉर्ड मतों से विजई होगी।

चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नए भारत का उदय हुआ है। देश का दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व जहां अन्य देश भारत की बात नहीं सुनते थे, वही आज जब भारत बोलता है तो अन्य देश कान लगाकर सुनते हैं। यही कारण है जनता भी कह रही 'फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और तीसरी बार मोदी की सरकार बनते ही देश तीसरे नंबर पर आ जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तुष्टीकरण की राजनीति कर वोट पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश की जनता एनडीए के साथ है। उन्होंने लोगों से हाजीपुर से प्रत्याशी चिराग पासवान को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाने की अपील करते हुए कहा कि इन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

 (For more news apart from Samrat Chaudhary said,people wants Modi government again BJP news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM