
इस मिलन समारोह में बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, संजय सरावगी, प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति मिश्रा शामिल रहे।
Patna News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की नीतियों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
इस मिलन समारोह में राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला प्रभारी हरिवंश पासवान, पूर्व राजद प्रत्याशी विनोद यादव सहित कई नेता और समाजसेवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।
इस मिलन समारोह में बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, संजय सरावगी, प्रसिद्ध लोकगायिका स्वाति मिश्रा शामिल रहे। मंच संचालन अनामिका पासवान ने किया।
भाजपा में आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा एक दल नहीं, दिल है। पार्टी में आने वाले लोगों को हम दिल से जोड़ते हैं। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि आपके आने से बिहार में भाजपा और एनडीए और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की चिंता करती है। भाजपा किसी जाति, समाज या परिवार की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग राजद छोड़कर और बहुत से प्रबुद्ध जन भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इस दौरान 100 आतंकियों को जनाजा निकालने का काम किया। सेना का यह पराक्रम दुनिया के लोगों ने देखा।
उन्होंने कहा कि अब विपक्ष भी प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। आज ही विपक्ष के एक बड़े नेता ने भी स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इसलिए हमलोग टीका-टिप्पणी करते हैं, नहीं तो सरकार और सेना के ऑपरेशन सिंदूर के लिए सभी दल हौसलाअफजाई करते हैं।
भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि अब तो पाकिस्तान भी स्वीकार कर रहा है कि भारतीय सेना ने उनके एयर बेस को तबाह कर दिया। यह भारत के लिए सुखद क्षण है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित हो रहा है, बिहार आगे बढ़ रहा है। भाजपा में आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आज से आप भाजपा परिवार के सदस्य बन गए हैं। अब हम आपके सुख और दुख में साथ हैं।
इस मौके पर हरिवंश पासवान के अलावा झाझा के पूर्व राजद प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव, रामपति देवी (सरपंच-कराय पशुराम), अन्नु कुमारी, भरत पासवान, नंदन कुमार, संजय कुशवाहा, सुरेश पासवान, अजित सिंह, मनोज पासवान, नागेंद्र पासवान, गणेश सहनी, तजमुल हुसैन प्रमुख हैं।
(For More News Apart From Famous folk singer Swati Mishra father Rajesh Mishra joined BJP News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)