Amit Shah Bihar Visit: सीएम फेस पर बयान के बाद अमित शाह ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर चर्चा

खबरे |

खबरे |

Amit Shah Bihar Visit: सीएम फेस पर बयान के बाद अमित शाह ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर चर्चा
Published : Oct 17, 2025, 3:18 pm IST
Updated : Oct 17, 2025, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah met CM Nitish Kumar after his statement on CM face news in hindi
Amit Shah met CM Nitish Kumar after his statement on CM face news in hindi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली।

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री (सीएम) पद के चेहरे को लेकर दिए अपने बयान से राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद मुख्यमंत्री का नाम विधायक दल द्वारा तय किया जाएगा। इस बयान के बाद सियासी हलचल मच गई और अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। 

tuty

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। अमित शाह के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस दौरान गठबंधन की स्थिति, आगामी चुनावी रणनीति और राज्य की विकास योजनाओं पर गहन चर्चा हुई है। चूंकि पिछले कुछ समय से भाजपा और जदयू के संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, इसलिए अमित शाह की यह बैठक बिहार की राजनीतिक भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत दे रही है।

ujr6yth

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा जारी है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और छपरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वे एनडीए के लिए चुनावी रणनीतियां तैयार करने और आगामी चरणों के नामांकन की समीक्षा करने की संभावना है। वे 18 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और चुनावी मैदान में अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

tfyryr

(For more newsapart from Amit Shah met CM Nitish Kumar after his statement on CM face news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM