Amit Shah से मुलाकात के बाद Chirag Paswan का का बड़ा बयान, कहा- 'महागठबंधन जैसा कोई भ्रम नहीं...',
Amit Shah से मुलाकात के बाद Chirag Paswan का का बड़ा बयान, कहा- 'महागठबंधन जैसा कोई भ्रम नहीं...',
Published : Oct 18, 2025, 3:24 pm IST
Updated : Oct 18, 2025, 3:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Chirag Paswan made a big statement after meeting Amit Shah news in hindi
Chirag Paswan made a big statement after meeting Amit Shah news in hindi

चिराग पासवान ने पटना में अमित शाह से मुलाकात की है.

Chirag Paswan meets Amit Shah Latest News in Hindi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच मुलाकात बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए एकजुट है और उनकी पार्टी का लक्ष्य 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट से चुनाव जीतना है। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन में आंतरिक कलह और भ्रम की स्थिति है। (Chirag Paswan made a big statement after meeting Amit Shah news in hindi ) 

हालांकि मुलाकात के बाद चिराग पासवान मीडिया के समाने आए और उन्होंने बताया कि अमित शाह से साझा चुनाव प्रचार अभियान चलाने और चुनावी तैयारियों पर गहन चर्चा हुई। चिराग ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य इस चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट हासिल करना है। उन्होंने कहा कि एनडीए को महागठबंधन द्वारा बनाए जा रहे झूठे आख्यान का शिकार नहीं होना चाहिए।

kyjty5kyjty5

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए गठबंधन सुचारू रूप से चल रहा है और सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने भाजपा और जदयू को धन्यवाद देते हुए कहा कि दोनों ने बड़ा दिल दिखाया है। चिराग पासवान ने विश्वास जताया कि एनडीए एकजुट है और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोलाते हुआ कहा कि विपक्षी गठबंधन में ‘सिर फुटौवल चरम पर है’ और सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार रहे हैं, इसे उन्होंने ‘लठबंधन’करार दिया। चिराग ने सवाल उठाया कि “जब महागठबंधन आपस में ही लड़ रहा है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि तेजस्वी उनके नेता हैं?”

hty

उन्होंने दावा किया कि एनडीए गठबंधन सुचारू रूप से चल रहा है, सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है और हर पार्टी को उचित सम्मान दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 11 बार बिहार का दौरा किया है, जो राज्य के प्रति उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है।

अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की और गोविंदगंज में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। उन्होंने दावा किया कि एनडीए एकजुट है और आगामी चुनाव में उनकी पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी।

(For more news apart from Chirag Paswan made a big statement after meeting Amit Shah news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM