फंदे से लटकी मिली नई नवेली दुल्हन, आईने पर लिखा सुसाइड नोट, कहा - SORRY पापा! वजह कर देगी हैरान

खबरे |

खबरे |

फंदे से लटकी मिली नई नवेली दुल्हन, आईने पर लिखा सुसाइड नोट, कहा - SORRY पापा! वजह कर देगी हैरान
Published : May 19, 2023, 1:30 pm IST
Updated : May 19, 2023, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पांच महीने पहले  हुई थी शादी 

बिहार : बिहार के वैशाली जिले के लालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई। कमरे में युवती का शव फंदे से लटक रहा था और कमरे में लगे आईने पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था।

युवती ने आईने पर लिखा- ''पापा हो सके तो हमको माफ कर देना हम आपकी अच्छी बेटी थी... पापा I AM SORRY'' बता दें कि मृतिका की पहचान काजल नाम की लड़की के रूप में हुई है। 

पांच महीने पहले  हुई थी शादी 

दरअसल, पांच महीने पहले ही काजल की शादी लालगंज अगरपुर के विक्की से खगड़िया से हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पति बेरोजगार था इसलिए घर में कलह होती रहती थी। काजल (मृतिका) की मां ने बताया कि पति के बेरोजगार होने के कारण बेटी(काजल) हमेशा परेशान रहती थी पर अपनी परेशानी किसी के सामने जाहिर नहीं करती थी और आखिर में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। 

बता दें कि वारदात के बाद ससुराल वाले फरार हो गए है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची। और उसके परिजनों को इसकी खबर दी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। नई दुल्हन की आर्थिक परेशानी की वजह से सुसाइड की इस कहानी ने लोगों को झकझोर दिया है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM