Bihar News: बिहार के दोनों गठबंधन महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करें- पुष्पम प्रिया चौधरी

खबरे |

खबरे |

Bihar News: बिहार के दोनों गठबंधन महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करें- पुष्पम प्रिया चौधरी
Published : Jul 19, 2025, 7:09 pm IST
Updated : Jul 19, 2025, 7:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Both alliances Bihar should declare a woman chief ministerial candidate Pushpam Priya Chaudhary News in hindi
Both alliances Bihar should declare a woman chief ministerial candidate Pushpam Priya Chaudhary News in hindi

उन्होंने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि बहुत सारे लोग बिहार की जातिगत जनगणना को फर्जी मानते हैं

Bihar News In Hindi: बिहार सहित पूरे देश में आज जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी भागीदारी की राजनीति स्थापित हो चुकी है। इसलिए जरूरी है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दल और विशेषकर दोनों गठबंधन - बीजपी-जेडीयू के नेतृत्व वाली एनडीए और राजद-कांग्रेस के नेतृत्व वाला महागठबंधन दोनों टिकट बंटवारे में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं को दें।

साथ ही, दोनों गठबंधन आगामी बिहार चुनाव के लिए महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करें। यह माँग आज पटना अवस्थित होटल मौर्या में प्रेस वार्ता में द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने रखी। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश जी पंचायतों और नगर प्रशासन में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित कर सकते हैं तो वे और बाक़ी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत महिलाओं को विधायक का टिकट क्यों नहीं दे सकते? अभी तो एनडीए सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण भी दिया है तो वे ही इसकी शुरुआत करें।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार की मुख्यमंत्री एक महिला बने। पिछले 77 साल में बिहार में 23 मुख्यमंत्रियों में सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री बनी हैं और यो भी विशेष परिस्थितियों में। किसी भी राजनीतिक दल की महिला हो लेकिन महिला ही मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित हो और महिला ही मुख्यमंत्री बने। महागठबंधन की माई-बहिन मान योजना के संदर्भ में पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनेगी तो वो बेहतर निर्णय ले पाएगी कि महिलाओं के मान के लिए उनको कितने रुपए महीने मिलने चाहिए।

उन्होंने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए बताया कि बहुत सारे लोग बिहार की जातिगत जनगणना को फर्जी मानते हैं और इस बात पर विवाद हो गया है कि किस जाति की कितनी संख्या है। पर यह तो निर्विवाद है कि महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत है। उन्हें उनकी भागीदारी मिलनी चाहिए तभी हम मानेंगे कि पुरुष नेताओं की नीयत में खोट नहीं है। बिहार में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा और उनके प्रति बढ़ रहे अपराध की दृष्टि से भी जरूरी है कि बिहार की अगली मुख्यमंत्री एक महिला हो।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने 2020 के चुनाव में बिहार के इतिहास में सबसे ज़्यादा महिलाओं को टिकट दिया था। उस चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले एनडीए ने मात्र 37 (15 प्रतिशत) तो महागठबंधन ने महज 24 (10 प्रतिशत) महिलाओं को टिकट दिया था जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही द प्लुरल्स पार्टी ने 148 में 42 (28 प्रतिशत) महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। सुश्री चौधरी ने कहा कि इस बार के चुनाव में उनकी पार्टी कम से कम 122 महिलाओं को टिकट देगी जो पूरे देश के चुनावी इतिहास के लिए एक नया कीर्तिमान होगा।

(For More News Apart From Both alliances Bihar should declare a woman chief ministerial candidate Pushpam Priya Chaudhary News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM