Bihar Politics: जद(यू)-राजद गठबंधन का टूटना तय, राजग के लिए आएगी अच्छी खबर, पशुपति पारस का दावा

खबरे |

खबरे |

Bihar Politics: जद(यू)-राजद गठबंधन का टूटना तय, राजग के लिए आएगी अच्छी खबर, पशुपति पारस का दावा
Published : Jan 20, 2024, 4:24 pm IST
Updated : Jan 20, 2024, 4:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Breakup of JD(U)-RJD alliance certain, good news will come for NDA, claims Pashupati Paras
Breakup of JD(U)-RJD alliance certain, good news will come for NDA, claims Pashupati Paras

पारस ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए ‘अच्छी खबर’ आएगी।

Bihar Politics News:  विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटकों के साथ जनता दल (यूनाइटेड) की कथित नाखुशी के बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख सहयोगी दल ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने शनिवार को दावा किया कि राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन का टूटना ‘शत-प्रतिशत’ तय है।

पारस ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए ‘अच्छी खबर’ आएगी। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पारस ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच मतभेद गहरे हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  Ashok Tanwar News: हरियाणा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल पार्टी के बड़े नेता अशोक तंवर

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उनका गठबंधन टूटना सौ-फीसदी तय है। ‘खरमास’ (हिंदू मान्यता में अशुभ माना जाने वाला समय) समाप्त हो गया है। बाईस जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। एक शुभ अवधि शुरू हो गई है और जो भी होगा, वह भाजपा नेतृत्व वाले राजग के लिए अच्छा होगा।’’

दलित नेता ने कहा कि बिहार समेत पूरा देश राम मंदिर को लेकर उत्साह में डूबा हुआ है और विपक्ष के लिए चुनाव में कोई संभावनाएं नहीं है।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस मुद्दे का असर बिहार पर पड़ेगा, जहां राजद-जद(यू)-कांग्रेस-वाम गठबंधन को मजबूत माना जाता है तो पारस ने कहा कि इन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन जल्द ही टूट जाएगा।

  (For more news apart from Bihar Politics News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM