Bihar Politics News: जनता का भरोसा जीतने के लिए पूरे बिहार में ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ शुरू करेंगे तेजस्वी
Bihar Politics News: जनता का भरोसा जीतने के लिए पूरे बिहार में ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ शुरू करेंगे तेजस्वी
Published : Feb 20, 2024, 11:58 am IST
Updated : Feb 20, 2024, 12:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Tejashwi Yadav will start “Jan Vishwas Yatra” across Bihar News In Hindi
Tejashwi Yadav will start “Jan Vishwas Yatra” across Bihar News In Hindi

यादव राज्य की जनता का भरोसा जीतने के लिए मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले से अपनी ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ की शुरुआत करेंगे।

Tejashwi Yadav will start “Jan Vishwas Yatra” across Bihar News In Hindi: बिहार की राजनीति में बीते दिनों काफी  कुछ देखने को मिला.  सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ NDA में शामिल हए. जो सबस के लिए एक बड़ा झटका था. वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव राज्य की जनता का भरोसा जीतने के लिए मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले से अपनी ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ की शुरुआत करेंगे। वो अपनी  ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ की शुरुआत करने मंगलवार को पटना से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो चुके है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ राज्य में नयी सरकार बनाने के कारण सत्ता से बाहर हो चुके तेजस्वी यादव अपनी इस यात्रा के जरिए 11 दिन में सभी 38 जिलों को कवर करने की कोशिश करेंगे। तेजस्वी पूर्ववर्ती महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

अपनी इस यात्रा के क्रम में यादव पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचने से पहले सीतामढ़ी और शिवहर में दो और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अपनी यात्रा की पूर्व संध्या पर सोमवार देर शाम सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर लाइव आकर एक संदेश में यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘‘पुराने जमाने का नेता हैं जो अपनी कुर्सी खुद ही छोड़ देंगे तो बेहतर होगा’’।

यादव ने यह भी दावा किया कि कुमार के महागठबंधन से अलग होने के कारण पार्टी के सत्ता से बाहर होने से वह निराश नहीं हैं।. यादव ने आरोप लगाया, ‘‘ बिहार को स्थिरता और दूरदर्शी नेतृत्व की जरूरत है। नीतीश कुमार के ढुलमुल रवैये और लीक से हटकर सोचने की असमर्थता यह दर्शाती है कि उनमें इन दोनों का अभाव है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ फिर भी, 17 महीनों के अपने कार्यकाल के दौरान हमने उनसे राजद के 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने के संकल्प पर साहसिक निर्णय लेने को कहा। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इसका अनुसरण करते हुए रोजगार मेलों का आयोजन पड़ा।’’

कुमार पर तंज करते हुए राजद नेता ने कहा, ‘‘ नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के पतन को लेकर असहज हैं और ऐसी अफवाह है कि वह विधानसभा को जल्दी भंग करना चाहते हैं। उनका (नीतीश का) मानना है कि अगर राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ चुनाव होते हैं तो इससे उन्हें उनकी पार्टी को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।’’ बिहार विधानसभा का कार्यकाल 2025 के अंत में समाप्त हो रहा है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में जद(यू) के केवल 45 सदस्य हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ हमें इस बात की चिंता नहीं है कि नीतीश कुमार क्या करने जा रहे हैं। लेकिन इस जन विश्वास यात्रा के माध्यम से हम बिहार के लोगों तक पहुंचना चाहते हैं और उन्हें आश्वस्त करना चाहते हैं कि चाहे कुछ भी हो, हम उनके साथ हैं।’’ यादव की इस जन विश्वास यात्रा का समापन एक मार्च को होगा।

(For more news apart from Tejashwi Yadav will start “Jan Vishwas Yatra” across Bihar News In Hindi
, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM