केजी से क्लास 10th की कक्षाएं बंद करे बिहार सरकार : AAP ने की अपील

खबरे |

खबरे |

केजी से क्लास 10th की कक्षाएं बंद करे बिहार सरकार : AAP ने की अपील
Published : Apr 20, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Apr 20, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar government should stop classes from KG to class 10th: AAP appeals
Bihar government should stop classes from KG to class 10th: AAP appeals

बबलू ने कहा कि बिहार में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं.

Patna: आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित एवं निजी स्कूलों को अविलंब बंद कर देना चाहिए। 

बबलू ने कहा कि बिहार में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं. इस बार इतनी गर्मी पड़ रही है कि 43 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अगले 48 घंटे तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।पटना में बुधवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले मंगलवार को 44.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो अब तक इससे पहले 29 अप्रैल 1980 को पटना का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 43 साल के बाद बुधवार को इतनी गर्मी पड़ी है।

बबलू ने बताया कि राज्य में अधिक गर्मी पड़ने और लू चलने को ध्यान में रखते हुए केजी से क्लास 10th की कक्षाएं बंद कर देनी चाहिए। भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते देश के कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं कुछ राज्यों ने स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया है। अभी हाल ही में बंगाल सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद त्रिपुरा में इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण राज्य के सभी सरकारी स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM