भाजपा नेता सरकार का अंध विरोध छोड़ नीति आयोग का रिपोर्ट कार्ड देखें: विजय कुमार चौधरी

खबरे |

खबरे |

भाजपा नेता सरकार का अंध विरोध छोड़ नीति आयोग का रिपोर्ट कार्ड देखें: विजय कुमार चौधरी
Published : Jun 20, 2023, 6:41 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 6:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Senior JD(U) leader Vijay Kumar Chowdhary
Senior JD(U) leader Vijay Kumar Chowdhary

 चौधरी ने कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब बिहार सरकार की सराहनीय उपलब्धियाँ हो रही है, जिसे केन्द्र ...

पटना: वित्त मंत्री एवं जद(यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने जद (यू) कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा नेताओं को सरकार का अंध विरोध छोड़कर नीति आयोग द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट कार्ड देखना चाहिए। आयोग देश भर के आकांक्षी जिलों में कृषि एवं जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, आधारभूत संरचना आदि क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का रिपोर्ट जारी करता है। बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है कि हालिया प्रकाशित इस ‘चैंपियन ऑफ चेंज-डेल्टा रैंकिंग’ रिपोर्ट में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों में दो बिहार के हैं। कृषि एवं जल संसाधन में गया तथा स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में जमुई ने तो पहला स्थान हासिल किया है।

 चौधरी ने कहा कि आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में जब बिहार सरकार की सराहनीय उपलब्धियाँ हो रही है, जिसे केन्द्र सरकार एवं नीति आयोग भी पुरस्कृत कर रहा है, फिर बिहार के भाजपा नेताओं द्वारा ईर्ष्याजनित अंध-विरोध में बिहार की छवि धूमिल करना आश्चर्यजनक है। पार्टी के प्रति विकृत वफादारी में भाजपा नेताओं द्वारा अपने ही प्रदेश को नीचा दिखाना अनुचित है, जिसे जनता देख रही है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM