लालू जी द्वारा गद्दी संभालने के साथ शुरू हुई पुलिस को डिमोरलाइज करने का खेल: विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

लालू जी द्वारा गद्दी संभालने के साथ शुरू हुई पुलिस को डिमोरलाइज करने का खेल: विजय कुमार सिन्हा
Published : Jun 20, 2023, 4:24 pm IST
Updated : Jun 20, 2023, 4:24 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सिन्हा ने कहा कि आज भी भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की चलती है और ईमानदार पुलिस अधिकारी की शंटिंग हो गई है.

पटना : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रसाद यादव द्वारा बिहार पुलिस ऐसोसिएशन के कार्यक्रम में बिहार पुलिस जनता की मित्र बने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि लालू जी द्वारा वर्ष 1990 में गद्दी संभालने के बाद ही पुलिस के मनोबल को गिराने एवं नीचा दिखने का खेल शुरू हुआ था.

 सिन्हा ने कहा कि 90 के दशक में अपराधियों ने सरकार और तत्कालिन मुख्यमंत्री के सहयोग से पुलिस महकमा को पंगु और बंधक बना लिया था| मुख्यमंत्री आवास से चलने वाले अभियान में गुंडो के द्वारा पुलिस को आर्डर दिए जाते थे और राज्य में गुंडा राज- जंगल राज की स्थापना कर दी गई थी. तेजस्वी यादव उस समय अबोध शिशु थे| पुलिस वालो की सामूहिक हत्या भी लगातार हो रही थी.

 सिन्हा ने कहा कि आज भी भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की चलती है और ईमानदार पुलिस अधिकारी की शंटिंग हो गई है. सत्ताधारी दल के द्वारा अपराधियों का पोषण एवं संरक्षण किया जा रहा है| सिपाही को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए बैरकों में बुनियादी सुविधा का भी अभाव है| उनके जीवन स्तर, खान पान की व्यवस्था और परिसर के रखरखाव में गुणवत्ता का अभाव है .

 सिन्हा ने कहा की आज राज्य में अपराधियो के पौ बारह हैं.पुलिस के जवान गश्ती के दौरान भयभीत रहते हैं | महिला पेट्रोलिंग पार्टी का तो और बुरा हाल है | वे अपराधियो  के डर से वाहन से नीचे नहीं उतरती है.जब तक पुलिस को पूर्ण आजादी देते हुए ईमानदार पुलिस अधिकारी को तरजीह नहीं दी जाएगी हालत बद से बदत्तर होते जा रहे हैं. 

 सिन्हा ने कहा की पुलिस भी आज भ्रष्टाचारी राज्य व्यवस्था का अभिन्न अंग बन गई है. दारू और बालू के खेल में सरकार ने पुलिस को उलझा दिया है . अब सत्ताधारी दल के लिए पुलिस अवैध उगाही का साधन बन गई है.

 सिन्हा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी से अपना विभाग स्वास्थ्य तो संभल नहीं रहा है और ये अलग से गृह विभाग पर दावा कर रहे है. बिहार पुलिस एसोसिएशन और  इनके नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए सिन्हा ने सरकार से मांग की है कि एसोसिएशन के द्वारा पुलिस कर्मियों के हित में जो मांग की गई है, उस पर सकारात्मक रुप से विचार करते हुए उसे पूरा किया जाय।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM