खबरे |

खबरे |

एपी पाठक के नेतृत्व में बड़गो देवराज में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य सम्मान समारोह आयोजित
Published : Feb 21, 2026, 8:25 pm IST
Updated : Feb 21, 2026, 8:33 pm IST
SHARE ARTICLE
एपी पाठक के नेतृत्व में बड़गो देवराज में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य सम्मान समारोह आयोजित
एपी पाठक के नेतृत्व में बड़गो देवराज में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य सम्मान समारोह आयोजित

इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक-सांस्कृतिक एकात्मता का अनुभव किया

नरकटियागंज: रामनगर प्रखंड के बड़गो देवराज में नव-निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत आयोजित सार्वजनिक सम्मान समारोह में गणमान्य अतिथियों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक-सांस्कृतिक एकात्मता का अनुभव किया।

उल्लेखनीय है कि बड़गो ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास तथा मुख्य सहयोगी एपी पाठक के सौजन्य से निर्मित यह हनुमान मंदिर आज गांव की एकता, अखंडता और धार्मिक चिंतन का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। मंदिर न केवल आस्था का स्थल है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा भी देता है।

1

इस गरिमामय समारोह में बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व एडीजी एपी पाठक ने सभी गणमान्य अतिथियों, हनुमान मंदिर समिति वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यों ने अपने-अपने वक्तव्यों में मंदिर निर्माण के सामाजिक महत्व और गांव की एकजुटता की सराहना की।

1

मुख्य यजमान के रूप में एपी पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी मंजूबाला पाठक ने आत्मीय भाव से जनसमूह का सम्मान किया और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही एपी पाठक ने अपने संबोधन में आगे भी समाज हित के लिए कार्यों को अनवरत करते रहने की बात की।यह अवसर उनके जनसेवी स्वभाव और लोककल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण रहा।

विदित है कि एपी पाठक सदैव धार्मिक आयोजनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा गरीबों और वंचितों के हित में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। कल का यह आयोजन उनके प्रभावी नेतृत्व, सामाजिक स्वीकार्यता और सेवा-भाव का सशक्त प्रतिबिंब बनकर सामने आया—जिसने बड़गो देवराज को आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी केंद्र बना दिया।

उक्त कार्यक्रम में वाल्मिकीनगर सांसद सुनील कुमार सहित  जिले के गणमान्य सामाजिक लोग,पत्रकार और धार्मिक लोगों ने शिरकत किया।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM