खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री ने IGIMS पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा
Published : Feb 21, 2026, 8:04 pm IST
Updated : Feb 21, 2026, 8:06 pm IST
SHARE ARTICLE
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने IGIMS पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने IGIMS पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना,: मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई.जी.आई.एम.एस.), शेखपुरा, पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द पूर्ण हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। इस अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से मरीजों को इलाज में और सहूलियत होगी। साथ ही बिहार की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर और उन्नत होंगी।

1

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिये काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे यानी प्रतिदिन 1 या 2 मरीज आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं। बिहार में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे जिनकी संख्या अब 12 हो गयी है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 5400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का किया जा रहा है।  साथ ही आई०जी०आई०एम०एस० को 3000 बेड का बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुयी है जिससे बिहार के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो रही हैं।

1

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव  लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव  हिमांशु शर्मा, बिहार मेडिकल सर्विसेज एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार पाण्डेय, आई.जी.आई.एम.एस. के निदेशक प्रो.(डॉ.) बिन्दे कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: bihar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM