
रैली के जरिए जनता को गुमराह करने की कांग्रेस करेगी कोशिश- मंगल पाण्डेय
Bihar News In Hindi: पटना, स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि 25 अप्रैल से राज्य, जिला व विधान सभा स्तर पर होने वाली कांग्रेस की कथित संविधान बचाओ रैली राहुल गांधी की पूर्व में की गई देश जोड़ो यात्रा की ही अगली कड़ी है। इस रैली का मकसद केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करना है।
पाण्डेय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में फंसे कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी व राहुल गांधी की ओर से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ गलत नैरेटिव के जरिए देश की जनता को गुमराह करना चाह रह है। राहुल गांधी की पूर्व की यात्राओं का जो हस्र हुआ वही इस कथित संविधान रैली का भी होने वाला है।
कांग्रेस का मकसद जहां अपने इंडी गठबंधन के दलों पर दबाव बनाना है, वहीं झूठे व मनगढ़ंत आरोपों के माध्यम से देश के लोगों को गुमराह करना भी है। दरअसल संविधान बचाओ का ढोंग कर कांग्रेस की मंशा मुस्लिम तुष्टिकरण व देश में अस्थिरता व अविश्वास पैदा करना है।
पाण्डेय ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी के कई दौरे, कन्हैया कुमार की पदयात्रा व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा की विफलता के बाद कांग्रेस में काफी निराश बढ़ गई है। अपने जनाधार से कट चुकी कांग्रेस चाहे जितना भी हाथ-पांव मार लें, न तो उसे उसका खोया जनाधार वापस मिलने वाला है और न ही भ्रष्टाचार और घोटालों की कानूनी कार्रवाई से सोनिया व राहुल गांधी को ही राहत मिलने वाली है।
(For More News Apart From Sensational incident in Dwarka, Delhi, son shot his mother News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)