बिहार अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराने जा रही है...बिहार के लिए गर्व की बात : राजद

खबरे |

खबरे |

बिहार अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराने जा रही है...बिहार के लिए गर्व की बात : राजद
Published : Jun 21, 2023, 4:18 pm IST
Updated : Jun 21, 2023, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बैठक को लेकर आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

पटना : बिहार अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराने जा रही है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि  बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि देश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा  राजनीतिक दलों का शीर्ष नेतृत्व और अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री एक बहुत बड़े मिशन को लेकर आगामी 23 जून को पटना पहुंच रहे हैं। पुरे देश की नजर इस बैठक पर है। बैठक को लेकर आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी एवं जनभावनाओं के खिलाफ आचरण करने वाली संवेदनहीन और निरंकुश सत्ता से मुक्ति चाहने वाली जनता इस बैठक से काफी उत्साहित हैं। वहीं इस बैठक को लेकर भाजपा काफी डर गई है। 2024 में सत्ता छीनने के भय से भाजपा नेताओं की बेचैनी और घबराहट काफी बढ़ गई है। जिसकी झलक उनके बयानों में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है। इतना हीं नहीं इनके शीर्ष नेताओं गृहमंत्री अमित शाह  और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ताबड़-तोड़ कार्यक्रम भी बिहार में लगा दिया गया था पर अब 24 जून को झंझारपुर में होने वाली नड्डा साहब के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। नड्डा साहब को यह एहसास हो गया है कि 23 जून को गैर भाजपा दलों की बैठक के बाद बने माहौल में उनका कार्यक्रम फ्लॉप हो जाएगा। 

राजद प्रवक्ता ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तक तो भाजपा विपक्षी एकता को लेकर खुद भी भ्रम में थी और दूसरों को भी भ्रमित करने का प्रयास कर रही थी। पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पहल से विपक्षी एकता के सकारात्मक परिणाम आने के बाद भाजपा के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई है। हालांकि भाजपा के कुछ नेता अभी भी 2014 और 2019 का सपना देख रहे हैं जबकि स्थितियां काफी बदल चुकी है और इनके चाल , चरित्र और चेहरा के असली रूप को लोग पहचान चुके हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि कल से हीं नेताओं के पटना आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बिहार महागठबंधन द्वारा नेताओं के स्वागत की तैयारी की जा रही है। देश, संविधान और लोकतंत्र के लिए 23 जून एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM