भाजपा हमेशा से महिलाओं को उनका हक दिलाने और उन्हें सशक्त करने की पहल करते आई है: ऋतुराज सिन्हा
भाजपा हमेशा से महिलाओं को उनका हक दिलाने और उन्हें सशक्त करने की पहल करते आई है: ऋतुराज सिन्हा
Published : Sep 21, 2023, 10:37 am IST
Updated : Sep 21, 2023, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
Rituraj Sinha
Rituraj Sinha

ऋतुराज ने कहा कि किसी ने सही कहा है कि समय से बड़ा बलवान कोई नहीं है।

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विशेष सत्र बुलाकर संसद की पटल पर ‘महिला आरक्षण बिल’ पेश किया गया। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से महिलाओं को उनका हक दिलाने और उन्हें सशक्त करने की पहल करते आई है। महिला उत्थान के इसी विचार पर अडिग रहते हुए 1998, 1999, 2002 और 2003 में अटल जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘महिला आरक्षण बिल’ पेश किया लेकिन कांग्रेस, राजद और सपा सहित तमाम दलों ने हमेशा इस बिल का घोर विरोध किया था। 

ऋतुराज ने कहा कि किसी ने सही कहा है कि समय से बड़ा बलवान कोई नहीं है। आज 27 सालों बाद जब पूरा देश इसके पक्ष में है, तो बहती गंगा में हाथ धोने के लिए घमंडिया गठबंधन और उसमें शामिल तमाम दल क्रेडिट लेने की होड़ में सबसे आगे खड़े हैं, लेकिन वो ये भूल रहे हैं कि महिलाओं के हित में लाये गए इस बिल का सबसे कड़ा और असंसदीय तरीके से विरोध उनलोगों ने ही किया था। 

उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू ‘महिला आरक्षण बिल’ के समर्थन में है, लेकिन राजद और उनके नेता अलग राग अलाप रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के खिलाफ राजद का ये राग नया नहीं है। 1998 में राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी के हाथों से बिल की कॉपी छीनकर संसद की पटल पर फाड़ दिया था। वो तारीख भारत के संसदीय इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में दर्ज हो गई। जब भी संसद में अमर्यादित और असंसदीय व्यवहार और घटनाओं की विवेचना होगी, तो सुरेंद्र यादव के इस कृत्य को शीर्ष पर रखा जाएगा।

2010 में लालू प्रसाद यादव जी ने कहा था कि ये बिल मेरी लाश पर पास होगा। समाजवाद की आड़ में लालू यादव जी, मुलायम यादव जी और शरद यादव जी के अंधविरोध की वजह से देश की आधी आबादी लोकतंत्र के मंदिर में अपने हक से वंचित रह गई। 

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार और देश की महिलाएँ बहुत समझदार हैं। उन्हें अपनी हितकारी पार्टियों और मौकापरस्त पार्टियों में अंतर समझ आता है। कभी महिला आरक्षण बिल का पुरजोर विरोध करने वाली पार्टियाँ महिला वोट बैंक साध कर अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM