PM Modi Bihar Visit: राजद,कांग्रेस संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ क्योंकि उनके नेता या तो जेल में या जमानत पर: पीएम मोदी

खबरे |

खबरे |

PM Modi Bihar Visit: राजद,कांग्रेस संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ क्योंकि उनके नेता या तो जेल में या जमानत पर: पीएम मोदी
Published : Aug 22, 2025, 4:27 pm IST
Updated : Aug 22, 2025, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Narendra Modi  attacked the Rashtriya Janata Dal (RJD) and the Congress news in hindi
Prime Minister Narendra Modi attacked the Rashtriya Janata Dal (RJD) and the Congress news in hindi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर निशाना साधता

PM Modi BiharVisit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों विपक्षी दल संविधान (130वां संशोधन) विधेयक के खिलाफ हैं क्योंकि उनके अधिकतर नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं।

लोकसभा में बुधवार को यह विधेयक पेश किया गया था जिसे संसद की संयुक्त समिति को भेज दिया गया है। इसमें गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी के बाद 30 दिन तक हिरासत में रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने का प्रस्ताव है।

मोदी ने बिहार के गयाजी में अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कहा कि राजद और उसके सहयोगी बिहार को केवल अपना वोट बैंक समझते हैं और राज्य में सब जानते हैं कि राजद नेता हमेशा भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘राजद और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में कोई बड़ी परियोजना पूरी नहीं हुई। उन्होंने कभी जनता की भलाई के बारे में नहीं सोचा, बस अपनी जेबें भरने में लगे रहे।’’

उन्होंने अवैध आव्रजन के मुद्दे पर कहा कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर घुसपैठियों को समर्थन देने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम घुसपैठियों को राज्यों के लोगों के अधिकार नहीं छीनने देंगे। राजद और कांग्रेस इन घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं। वे तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं। बिहार के लोगों को ऐसे दलों और ऐसे नेताओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में आज शुरू की गईं परियोजनाओं से राज्य के लोगों को रोजगार मिलेगा और स्वास्थ्य ढांचे में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के मगध क्षेत्र में आज 16,000 पक्के मकान दिए गए और उनकी सरकार देश के हर गरीब परिवार को ऐसे आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग सरकार बिहार में रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में हमारे नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद उन्होंने इस हमले का बदला लेने के लिए बिहार में किए गए अपने वादे को पूरा किया।

इसस पहले मोदी ने जिले में 660 मेगावाट की बक्सर ताप ऊर्जा संयंत्र परियोजना समेत 6,880 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री, सांसद व विधायक भी उपस्थित थे।

(For more news apart from Prime Minister Narendra Modi  attacked the Rashtriya Janata Dal (RJD) and the Congress news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM