सिद्धान्त बिहीन राजनीति और भ्रष्टाचारियों का अखाड़ा बना बिहार: विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

सिद्धान्त बिहीन राजनीति और भ्रष्टाचारियों का अखाड़ा बना बिहार: विजय कुमार सिन्हा
Published : May 23, 2023, 6:16 pm IST
Updated : May 23, 2023, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

 सिन्हा ने कहा कि जनादेश का अपमान कर अपराध और भ्रष्टाचार के पोषकों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि महागठबंधन के नेताओं ने बिहार को सिद्धान्त बिहीन राजनीति औऱ भरस्टाचारियों के मिलन का अखाड़ा बना दिया है।

 सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं ने आपसी सहमति से अबसरवाद को अंगीकार कर लोहिया और जयप्रकाश के आदर्शों के विपरीत सत्ता हासिल करने के जुगाड़ में लग गए हैं। बिहार का कल्याण अब इनकी प्रथमिकता में नहीं है।राज्य की जनता बेबस होकर इनके खेल को देख रही है और समय आने पर इन्हें सबक सिखायेगी।

 सिन्हा ने कहा कि देश के लोग देख रहे हैं कि जिस कांग्रेस के विरुद्ध इनका राजनीतिक जन्म और बिकास हुआ उसी के गोद में सत्ता की लालच में ये वैठ गए हैं। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया औऱ अब इन्होंने बिहार में आपातकाल सदृश परिस्थितियों का निर्माण कर दिया है।लोकतंत्र की धरती बिहार में ही ये जी जान से लोकतंत्र के अपमान में जुट गए हैं।माननीय न्यायालय के आदेशों की भी ये अवहेलना कर रहे हैं जिसके कारण जिलाधिकारी और वरीय अधिकारियों पर न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है।

 सिन्हा ने कहा कि राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए इनका कोई रोड मैप नहीं है। यदि निवेशकों को राज्य में लाने का माहौल बनाते तो युबाओ का कल्याण होता।लेकिन इनको युबाओ की कोई फिक्र नहीं है।बिहार को कुरुक्षेत्र जैसा बनाकर ये सत्यानाश कर रहे हैं।लोगों ने देखा है कि जातीय उन्माद और भेदभाव पैदा करने में ये कितने कुशल हैं।

 सिन्हा ने कहा कि जनादेश का अपमान कर अपराध और भ्रष्टाचार के पोषकों के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। अराजकता चरम पर है।देश की गद्दी के फ़िराक में इनका बिहार की गद्दी भी जाना तय है। बिडंबना है कि जो लोग संबैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं वही संबिधान बचाने के नाम पर विपक्षी एकता की कबायद कर रहे हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM