Patna News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम, भाजपा कार्यालय तक निकाली गई यात्रा

खबरे |

खबरे |

Patna News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया सलाम, भाजपा कार्यालय तक निकाली गई यात्रा
Published : May 23, 2025, 1:55 pm IST
Updated : May 23, 2025, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Tricolor Yatra was taken out to salute the bravery of the army news in hindi
Tricolor Yatra was taken out to salute the bravery of the army news in hindi

दीघा विधायक ने की अगुवाई, बढ़ाया सेना का मनोबल

Patna News In Hindi: पटना, 'ऑपरेशन सिन्दूर' की सफलता और भारतीय सैनिकों के शौर्य के सम्मान में बुधवार की शाम राजधानी के कमला नेहरू नगर से ढोल-नगाड़ों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा अदालतगंज तालाब, ड्राइवर कॉलोनी होते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय तक गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की अगुवाई स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवक 'भारत माता की जय' और 'भारतीय सेना जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।

डॉ. चौरसिया ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और सेना के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना था। आतंकवाद के खिलाफ छेड़े गए 'ऑपरेशन सिन्दूर' अभियान ने देशवासियों में एकता की भावना को प्रबल किया है।

उन्होंने सैनिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद पिंकी देवी, सोनी निषाद, मनोज सिंह, दीपू चंद्रवंशी, नवनीतम कुणाल, संजय कुमार पिंटू, सोनी मिश्रा, रमाकांत मणि, अशोक विद्यार्थी, चंदन, पावस, प्रदीप चौधरी, संजय निषाद, कृष्ण चंद्र शुक्ला समेत कैलाशपति मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

(For More News Apart From Tricolor Yatra was taken out to salute the bravery of the army News in Hindi Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM