विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांधी
Published : Jun 23, 2023, 11:57 am IST
Updated : Jun 23, 2023, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi (file photo)
Rahul Gandhi (file photo)

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत को तोड़ने, हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है।

पटना: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक से पहले शुक्रवार को कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है।

राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस की भारत तोड़ो वाली विचारधारा है। इसलिए हम बिहार आए हैं। कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।’’उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मदद के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद किया।

 राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत को तोड़ने, हिंसा और नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ने और मोहब्बत फैलाने का काम कर रही है। आप जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं खत्म किया जा सकता। नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।’’

कांग्रेस नेता ने विपक्षी नेताओं की बैठक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘देश की विपक्षी पार्टियां यहां आई हैं। एकसाथ मिलकर हम भाजपा को हराने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में भाजपा के नेताओं ने लंबे लंबे भाषण दिए, लेकिन नतीजा क्या हुआ, आपने देख लिया। कांग्रेस जैसे ही एकसाथ खड़ी हुई, भाजपा गायब हो गई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भाजपा कहीं नहीं दिखेगी, कांग्रेस जीतेगी।’’

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM