Bihar News: लालू यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

खबरे |

खबरे |

Bihar News: लालू यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
Published : Jun 23, 2025, 3:49 pm IST
Updated : Jun 23, 2025, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Lalu Yadav filed nomination for the post of RJD president News in hindi
Lalu Yadav filed nomination for the post of RJD president News in hindi

तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे लालू यादव

Bihar News In Hindi: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने सोमवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में यह नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। लालू यादव पार्टी के गठन के बाद से ही इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और माना जा रहा है कि वे इस पद के लिए फिर से चुने जाएंगे। उन्हें औपचारिक रूप से 5 जुलाई को अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव का मनोनयन संगठनात्मक सत्र 2025-2028 के लिए है। लालू यादव पिछले 28 सालों से लगातार इस पद पर हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। वे निर्विरोध चुने गए हैं।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है क्योंकि लालू जी ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और एक और कार्यकाल के लिए तैयार हैं। हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हमें आने वाले दिनों में जीत की ओर ले जाएगा।’’ गौरतलब है कि पिछले सप्ताह यहां पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में लालू ने राजद कार्यकर्ताओं से यादव को बिहार का अगला ‘मुख्यमंत्री’ बनाने के संकल्प के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया था।

आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, जो संगठनात्मक चुनावों के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर भी हैं, के अनुसार प्रसाद के फिर से चुने जाने की औपचारिक घोषणा उचित समय पर की जाएगी। 1997 में प्रसाद के नेतृत्व वाली जनता दल में विभाजन के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय जनता दल अस्तित्व में आया।

(For More News Apart From Lalu Yadav filed nomination for the post of RJD president News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

 

 

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM