Bihar News: मारवाड़ी समाज ने तन मन और धन से बिहार राज्य की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे: ललन सराफ 

खबरे |

खबरे |

Bihar News: मारवाड़ी समाज ने तन मन और धन से बिहार राज्य की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे: ललन सराफ 
Published : Oct 23, 2024, 6:32 pm IST
Updated : Oct 23, 2024, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Marwari community has served the state of Bihar news In hindi
Marwari community has served the state of Bihar news In hindi

इस मौके पर सराफ ने कहा कि मारवाड़ी समाज के लोग सौ से अधिक वर्ष पूर्व बिहार आए एवं पुरी तरह से बिहारी हो गए हैं।

Bihar News In Hindi: बेगुसराय, मारवाड़ी सम्मेलन बेगूसराय शाखा द्वारा  अग्रसेन जयंती सह दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बड़े धूम धाम से सुल्तानिया विवाह भवन में किया। समारोह के मुख्य अतिथि सदस्य बिहार विधान परिषद सह उप नेता सत्तारूढ़ दल ललन सराफ थे।

इस मौके पर सराफ ने कहा कि मारवाड़ी समाज के लोग सौ से अधिक वर्ष पूर्व बिहार आए एवं पुरी तरह से बिहारी हो गए हैं। मारवाड़ी समाज ने तन मन और धन से बिहार राज्य की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे।

सराफ ने जोर देते हुए समाज के लोगों का सेवा कार्य करते रहने के लिए आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री  महेश जालान ने भी अपने संबोधन में सामाजिक एकता पर बल दिया। शाखा अध्यक्ष  रवि मस्कारा ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। रवि मस्कारा ने अग्रसेन महाराज के एक ईंट एवं एक रुपए के सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाजवाद का बड़ा सिद्धांत है जो अग्रसेन महाराज के राज्य में सदियों पूर्व लागू था। आज पुनः उसी सिद्धांत को लागू करने की आवश्यकता है जिससे आम जनता का कल्याण हो सके। शाखा सचिव  ज्योति शर्मा ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

अंकित मेगातिया ने मंच संचालन किया। सम्मेलन की उपाध्यक्छ मती सरिता सुल्तानिया,सदस्य मती संगीता हिसारिया एवं महिला सम्मेलन की अध्यक्छ मती सुधा मस्कारा ने संस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण का संचालन  नीरज मस्कारा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष  मनोज हिसारिया ने दिया।

आयोजन में बिहार प्रांतीय उपाध्यक्ष  मुकेश जैन  ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललन सराफ ने विशिष्ट सामाजिक सेवा के लिए हरि प्रकाश मस्कारा,  ओम प्रकाश रूंगटा एवं जगदीश शर्मा को सम्मानित किया। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्यों ने राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की। इस अवसर पर श्याम सुंदर सुल्तानिया सुरज खेतान, प्रदीप कलंका, मनोज सिंघानिया, दिनेश टिबरेवाल, शिव कुमार मस्कारा, प्रेम मेगोतीया, रणजीत गोयल,भीम अग्रवाल, अंकित गोयनका, दीप कुमार मस्करा, प्रेम प्रकाश रूंगटा, संदीप मस्करा उमेश टिबरेवाल, आदि समाज के गणमान्य सदस्यों की भागीदारी रही।

(For more news apart from Marwari community has served the state of Bihar News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM